फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: SC hearing today on the case of Minister Shah trapped in a controversial statement, all eyes on his p

MP News: विवादित बयान पर फंसे मंत्री शाह के मामले में SC में सुनवाई आज, राजनीतिक भविष्य पर टिकीं सब की नजरें

Mon, 19 May 2025 07:46 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 May 2025 07:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जहां सोमवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
MP News: SC hearing today on the case of Minister Shah trapped in a controversial statement, all eyes on his p
विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है, जहां सोमवार को सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि इस सुनवाई के बाद ही पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंत्री शाह के भविष्य को लेकर अंतिम निर्णय ले सकता है।  इस पूरे मामले ने संगठन के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी कर दी है। यदि सुप्रीम कोर्ट से मंत्री शाह को राहत नहीं मिलती है, तो पार्टी को सार्वजनिक छवि और आंतरिक दबाव के बीच संतुलन साधना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस्तीफे पर मंत्री का बचाव कर रहे हें। ऐसे में अब पार्टी नेतृत्व की अगली रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि शीर्ष कोर्ट का क्या रुख सामने आता है। 
विज्ञापन


राजनीतिक गारंटी की शर्त पर अड़े मंत्री शाह
सूत्रों के अनुसार मंत्री शाह ने पार्टी नेतृत्व से राजनीतिक भविष्य की सुरक्षा की गारंटी मांगी है। हालांकि, मामले की शुरुआत से ही शाह इस्तीफा देने से इन्कार कर रहे हैं। शाह का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने बयान पर खेद व्यक्त कर लिया है और माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि इसके बावजूद कोई इस्तीफा मांग रहा है तो बताएं कि किसके कहने पर इस्तीफा दें और उनका राजनीतिक भविष्य क्या होगा? 
विज्ञापन


विपक्ष हमलावर, इस्तीफे की मांग पर अड़ा
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद विपक्षी दलों ने विरोध को और तेज कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में जगह-जगह प्रदर्शन किए। पार्टी विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और मंत्री शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि संवेदनशील मुद्दे पर मंत्री के गैर-जिम्मेदाराना बयान ने न केवल सैन्य बलों का अपमान किया है, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed