फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sadhvi Pragya Thakur's entry in name plate controversy, appeal to Hindu shopkeepers to write name on

MP News: नेम प्लेट विवाद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री, बोली- जो दुकान पर अपना नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं

Sun, 04 Aug 2024 03:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

 

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता, देश आपका ही है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग। 

विज्ञापन
MP News: Sadhvi Pragya Thakur's entry in name plate controversy, appeal to Hindu shopkeepers to write name on
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हिन्दू दुकानदारों से अपनी दुकानों पर अपना नाम लिखने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि "मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें। अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है। फिर सब समझदार हैं।"

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें उत्तरप्रदेश में कावड़ यात्रा के रूट में आने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को उनकी दुकान के आगे नाम की नेम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया था। मध्य प्रदेश में भी उज्जैन में दुकानदारों को उनकी दुकान के सामने नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा था कि दुकानदार से उसके खाद्य पदार्थ की सूची लगाने को कहा जा सकता है, लेकिन उसके नेम प्लेट लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। 

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया था। उनका टिकट कटने का कारण उनका गोडसे को लेकर दिया विवादित बयान वजय बताया गया था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, शर्मा अब भोपाल से सांसद है। 

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग 
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानती हैं और समाज में नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं। उन्होंने सरकार और कोर्ट से इस तरह के लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत को नकार चुका है। अब यह देश संविधान से ही चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed