{"_id":"64da52990d044d9da7039253","slug":"mp-news-rustomjee-award-will-be-given-to-55-police-officers-and-jawans-the-award-for-the-year-2021-has-been-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 55 पुलिस अफसरों और जवानों को मिलेगा रुस्तमजी पुरस्कार, वर्ष 2021 के पुरस्कार का हुआ एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 55 पुलिस अफसरों और जवानों को मिलेगा रुस्तमजी पुरस्कार, वर्ष 2021 के पुरस्कार का हुआ एलान
Mon, 14 Aug 2023 09:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:43 PM IST
सार
55 पुलिस अफसरों और जवानों को यह पुरुस्कार दिया जाएगा। इसमें परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर को दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2021 के लिए रुस्तमजी पुरुस्कार का सोमवार की शाम को ऐलान कर दिया है। इसमें 55 पुलिस अफसरों और जवानों को यह पुरुस्कार दिया जाएगा। इसमें परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर को दिया जाएगा।
वहीं अति विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार एआईजी विशेष शाखा सुदीप गोयनका, निरीक्षक मनीष साहू, रवि बैरागी और उपनिरीक्षक बृजमोहन रावत को दिया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार 50 अफसरों और जवानों को दिया जाएगा। जिसमें सेवानिवृत्त एएसपी बैहर श्याम कुमार मरावी, शशिकांत कनकने, महावीर मुजाल्दे, हेमंत चौहान, आरडी भारद्वाज, नीतू ठाकुर, निहित उपाध्याय सहित अन्य को दिया जाएगा। चंद्रकांत पटेल तत्कालीन थाना प्रभारी शाहपुरा भोपाल, मनीष सिंह भदौरिया तत्कालीन थाना प्रभारी छिंदवाड़ा, हाल थाना हबीबगंज भोपाल, उमाशंकर शिवहरे 23वीं बटालियन भोपाल, मानस द्विवेदी तत्कालीन उप निरीक्षक रहली सागर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार पाने वाले अधिकारी को एक रिवाल्वर व प्रमाण-पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी के पुलिस अधिकारियों को एक 12 बोर गन तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त करने वाले हर पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपए और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।