फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ruckus in Bhopal District Panchayat meeting, officials accused of arbitrary expenditure and corruptio

MP News: भोपाल जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, अधिकारियों पर योजनाओं में मनमाने खर्च व भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 28 Feb 2024 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Feb 2024 10:12 PM IST
सार



राजधानी भोपाल में जिला पंचायत की पहली बैठक बुधवार को हंगामे के साथ हुई। इस दौरान बैठक में मौजद सभी सदस्यों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया।  

विज्ञापन
MP News: Ruckus in Bhopal District Panchayat meeting, officials accused of arbitrary expenditure and corruptio
भोपाल जिला पंचातय की बैठक डेढ़ साल बाद हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में डेढ़ साल बाद जिला पंचायत कार्यालय में पहली बैठक बुलाई गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में ठप पड़े विकास को लेकर चुनाव के डेढ़ साल बाद बाद जिला पंचायत कार्यालय में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा की गई। इसमें सदस्यों ने भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा अधिकारियों को काम करने के लिए कहने पर उसे ध्यान ही नहीं दिया जाता है। अधिकारी काम करने में अपनी मनमानी करते है। योजनाओं की जानकारी सदस्यों को नहीं दी जाती है। अधिकारी मनमाना फंड खर्च कर रहे हैं। नल जल जैसी योजना के शुरू नहीं होने पर भी सदस्यों ने सवाल उठाए। बैठक में अध्यक्ष रामकुंवर बाई गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन जाट समेत अन्य सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सदस्यों के फोन नहीं उठाते। बता दें, जुलाई 2022 को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होने के बाद पहली बार बैठक बुलाई गई। नियमानुसार जिला पंचायत की बैठक दो माह में होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed