फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Robber bride Anuradha who cheated people after marrying 25 times arrested from Bhopal

MP News: कुंवारे कांस्टेबल की कहानी में फंसी 'लुटेरी दुल्हन', भोपाल से गिरफ्तार; 23 की उम्र में तबाह किए 25 घर

Tue, 20 May 2025 10:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 20 May 2025 10:03 PM IST
सार

यूपी के महाराजगंज की मूल निवासी अनुराधा वर्तमान में भोपाल में रह रही थी। पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर उसे गिरफ़्तार किया। उसके खिलाफ फिलहाल एक मामला दर्ज है, जिसमें पीड़ित विष्णु शर्मा से विवाह के बाद लाखों रुपये और सामान लेकर वह फरार हो गई थी।

विज्ञापन
MP News: Robber bride Anuradha who cheated people after marrying 25 times arrested from Bhopal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनुराधा पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन की तलाश में मध्य प्रदेश के भोपाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम अनुराधा पासवान है। आरोप है कि महिला फर्जी शादी करके लोगों से लाखों रुपये की ठग कर फरार हो जाती थी। अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से इसी तरह फर्जी विवाह रचाकर लाखों की ठगी कर चुकी है। 23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान अब तक 25 शादियां कर चुकी है और हर बार शादी होने के कुछ दिन बाद ही फरार हो जाती थी। बड़ी बात ये है कि इस महिला के खिलाफ अब तक मात्र एक केस सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाने में मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानटाउन थाने के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि 3 मई को मानटाउन आईएचएस कॉलोनी निवासी विष्णु शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्य प्रदेश और पप्पू मीना निवासी खेडला ने मन पसंद दुल्हन से विवाह करवाने के आश्वासन दिया था। इसके बाद उसे अनुराधा का फोटो दिखाकर उससे संपर्क कराया। आरोपियों ने न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में इकरारनामा तैयार करवाकर दो लाख रुपये की राशि प्राप्त कर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया। इसके बाद अनुराधा 2 मई की रात घर से जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। अनुराधा ने विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद गब्बर निवासी काला पीपल पन्ना खेड़ी भोपाल से 2 लाख रुपये लेकर पुनः विवाह कर उसके साथ रह रही थी। 


ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक से गायब रहे मंत्री विजय शाह, वीडी शर्मा बोले- निजी कारण से भी हो सकते हैं गैर हाजिर

बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को बोगस ग्राहक बनकर पकड़ने में सफलता हासिल की है। रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम भोपाल पहुंची और अनुराधा की तलाश शुरू की। ASI ने अपनी टीम के एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाया। कांस्टेबल के लिए लड़की की तलाश शुरू की गई। इस दौरान एक दलाल ने महिलाओं की फोटो दिखाई, जिसमें आरोपी अनुराधा भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने अनुराधा पासवान को गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें- मंत्री शाह के जांच के लिए गठित एसआईटी पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले-शाह के अधीन काम कर चुके हैं अधिकारी

ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
भोपाल में फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह के सदस्य रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और अर्जन ग्राहकों से सम्पर्क करते थे। यह लोग फर्जी स्थानीय ऐजेंटो के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क कर मोबाइल के माध्यम से फोटो दिखाते थे। दुल्हन पसंद आने पर रुपये की डिमांड करते थे। यह गिरोह विवाह के इच्छुक लोगों से 2 से 5 लाख रुपये तक में सौदा तय करते थे। उन्हें विश्वास दिलवाकर फर्जी तरीके से नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट कर विवाह करवाते। इसके बाद लुटेरी दुल्हन विवाह के कुछ दिन बाद मौका मिलते ही फरार हो जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed