{"_id":"694aca65e5acbb62fd0b7a59","slug":"mp-news-road-inspection-becomes-a-political-issue-cm-advises-minister-of-state-who-went-to-inspect-the-road-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क जांच बनी सियासी मुद्दा, अमानक घोषित रोड़ का निरीक्षण करने पहुंची राज्य मंत्री को CM ने दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क जांच बनी सियासी मुद्दा, अमानक घोषित रोड़ का निरीक्षण करने पहुंची राज्य मंत्री को CM ने दी नसीहत
Tue, 23 Dec 2025 10:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:29 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले ही अमानक घोषित की गई सड़क के निरीक्षण पर जाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से नाराज़ हो गए। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने मंत्री को बुलाकर इस कार्रवाई पर सवाल उठाए और नसीहत दी।
विज्ञापन
प्रतिमा बागरी फोटो
- फोटो : credit
विस्तार
लोक निर्माण विभाग की जांच में पहले ही अमानक पाई गई सड़क के निरीक्षण पर राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नसीहत दी हैं। सीएम ने मंत्री से कहा कि सड़क पहले ही अमानक घोषित थी, फिर निरीक्षण करने की जरूरत क्या थी? जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के रवैये से नाराज नजर आए। बताया जा रहा है कि सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अलग से बुलाकर कहा कि सड़क पहले ही अमानक थी तो निरीक्षण पर जाने की जरूरत क्या थी?
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में 4.38 लाख वोटरों के नाम कटे, गोविंदपुर में सबसे ज्यादा, SIR के बाद जारी हुई ड्राफ्ट सूची
बता दें सतना के पौड़ी मंकरही तीन किमी मार्ग के नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग ने पहले ही जांच कर ली थी। इसे अमानक घोषित कर दिया था। इसके बाद राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी भी सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गई और सड़क की गिट्टी को पैर से निकालते हुए गुणवत्ता पर सवाल उठाए और अधिकारियों से जवाब मांगती नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब बताया जा रहा है कि मंत्री को सीएम की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। बता दें मंत्री प्रतिभा बागरी के भाई और बहनाई का नाम गांजा तस्करी के मामले में सामने आया है। इसके बाद पार्टी संगठन ने मंत्री कार्यालय तलब किया था। इस मामले में वरिष्ठ नेतृत्व के नाराज होने की भी बात सामने आई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: SIR की ‘नो-मैपिंग’ कैटेगरी में चारों महानगर टॉप पर, इंदौर सभी पांचों कैटेगरी में शामिल