{"_id":"65b90781d98ad01eba0269ca","slug":"mp-news-revenue-minister-karan-singh-inspected-the-government-press-said-will-not-spare-those-who-create-t-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP NEWS: राजस्व मंत्री करण सिंह ने गवर्नमेंट प्रेस का निरीक्षण किया, बोले-गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP NEWS: राजस्व मंत्री करण सिंह ने गवर्नमेंट प्रेस का निरीक्षण किया, बोले-गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे
Tue, 30 Jan 2024 07:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:58 PM IST
सार
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग भ्रष्टाचार मुक्त रहेगा। गड़बड़ी करने वालो को छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने गर्वमेंट प्रेस का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंगलवार को गवर्नमेंट प्रेस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग भ्रष्टाचार मुक्त रहेगा। गड़बड़ी करने वालो को छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट प्रेस में कागज की खरीदी पूरी तरह पारदर्शिता के साथ की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पहले कागज खरीदी में गड़बड़ी होती थी। बिना टेंडर कागज खरीदे जाते थे, लेकिन अभी ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं है। किसी प्रकार की प्रिटिंग बाहर से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट प्रेस पहले घाटे में चलती थी। अब मुनाफे में है।
उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई गड़बड़ी निकली तो सीधे कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए बराबर है। हम गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे। वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडरों एवं नोटबुक का मुद्रण लगभग 2 दशक बाद शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। अब 100 प्रतिशत मुद्रण कार्य शासकीय मुद्रणालय में किया जा रहा है। बाहर की किसी भी निजी प्रिटिंग प्रेस से कार्य नहीं करवाया जाता। प्रिटिंग के लिये शासकीय मुद्रणालय कागज खरीदने के लिये टेण्डर प्रक्रिया को अपनाता है एवं प्रशासकीय अनुमोदन बाद क्रय की कार्यवाही की जाती है। नियंत्रक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री चंद्रशेखर वालिंबे ने बताया कि शासकीय मुद्रणालय में जापान निर्मित आधुनिक टेक्नोलॉजी की 4 कलर मशीन, डिजिटल मशीने, प्रोग्रामिक पेपर कटिंग मशीन, स्टिचिंग मशीन आने से प्रिटिंग कार्य की गुणवत्ता में सुधार हुआ है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।

मुद्रण विभाग की तीन इकाई का भोपाल मुद्रणालय में संविलियन होने से प्रदेश के समस्त 52 ज़िलों की निर्वाचन सामग्री जैसे फ़ार्म, पुस्तिका, EVM का मुद्रण भोपाल में किए जाने का निर्णय लिया गया (पूर्व में यह कार्य चार प्रेस में होता था) अब भोपाल प्रेस में यह कार्य किया जा रहा है। नियंत्रक ने नई और प्रिटिंग मशीन खरीदने की बात कही।
विज्ञापन