फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Responsibility of officers guilty of Harda accident will be decided, investigation committee formed u

MP News: हरदा हादसे के दोषी अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी, प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में जांच समिति गठित

Tue, 06 Feb 2024 05:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:56 PM IST
सार


प्रदेश के हरदा जिले की पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद आग की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। वहीं, राहत एवं बचाव कार्य के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
MP News: Responsibility of officers guilty of Harda accident will be decided, investigation committee formed u
हरदा धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने हरदा के ग्राम बैरागढ़ थाना सिविल लाइन में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे की अध्यक्षता में गठित समिति के दो सदस्यों में  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता जयदीप प्रसाद और लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके मेहरा हैं। समिति को घटना के कारण की विस्तृत जांच, आयुध अधिनियम के तहत विस्फोटकों का संधारण एवं मध्य प्रदेश औद्योगिक नियोजन संशोधन अधिनियम 1961 में निहित प्रावधानों के पालन की समुचित कार्यवाही के संबंध में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। समिति को किन परिस्थितियों में घटना घटित हुई, घटना के लिए प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से दोषी अधिकारी/ कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करना और इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में अनुसंशाएं करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य के लिए भी समिति गठित 
इस समिति का अध्यक्ष लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को बनाया गया है। इसके अलावा चार सदस्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एसीएस नीरज मंडलोई, होमगार्ड महानिदेशक अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अलोक रंजन है। वहीं, गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे सदस्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed