फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Reshuffle in police department, three IPS officers transferred, Rahul Kumar Lodha removed

MP News: रतलाम एसपी को हटाने पर सियासत शुरू, सांसद इमरान बोले- दंगे रोकने वाले अफसर को दंडित किया

Wed, 11 Sep 2024 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Sep 2024 09:08 PM IST
सार


 
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
MP News: Reshuffle in police department, three IPS officers transferred, Rahul Kumar Lodha removed
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम में गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान हुए पथराव और थाने के घेराव की घटना के बाद राज्य सरकार ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटा दिया। गणेश चतुर्थी के दिन रतलाम के हाथीखाना और मोचीपुरा इलाकों में यह घटना घटित हुई, जिसमें पथराव और नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद मंगलवार आधी रात को एसपी को हटाने के आदेश जारी किए गए। इस बीच, एसपी लोढ़ा के तबादले को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 
घटना के समय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की, लेकिन जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान हाथीखाना इलाके में भीड़ ने वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जलज साखला का भी नाम शामिल था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा और पथराव करने वालों की पहचान न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ 24 घंटे में जांच और कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके चार घंटे बाद रात करीब 12 बजे एसपी राहुल लोढ़ा को रतलाम से हटा दिया गया और उन्हें एसपी रेल, भोपाल पदस्थ किया गया। इसके साथ ही नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया एसपी बनाया गया।
विज्ञापन


अमित कुमार रतलाम के नए एसपी
नरसिंहपुर के एसपी अमित कुमार को रतलाम का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, एसपी रेल भोपाल मृगास्त्री डेका को नरसिंहपुर का एसपी नियुक्त किया गया।

दंगे रोकने वाले एसपी को दंडित किया : इमरान प्रतापगढ़ी
रतलाम के एसपी राहुल लोढ़ा के तबादले पर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मप्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सत्ता प्रायोजित दंगे को रोकने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को पुरस्कृत करने के बजाय दंडित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed