फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Release of a book written on Bagheli idioms by Saroj Singh, wife of former CM Arjun Singh

MP News: पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह की बघेली मुहावरों पर लिखी किताब का विमोचन

Sat, 12 Aug 2023 08:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

वीणा सिंह ने बताया कि उनकी मां साधारण बोलचाल और बातचीत में भी मुहावरें और कहावतों का इस्तेमाल करती थी। उन्होंने उसको लिखने की सलाह दी और बाद में उनके प्रकाशन कराना तय किया था। 

विज्ञापन
MP News: Release of a book written on Bagheli idioms by Saroj Singh, wife of former CM Arjun Singh
पूर्व सीएम ने विंध्य की बेटी: मुहावरों से झलकती ममता नामक पुस्तक का विमोचन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की पत्नी स्व. सरोज सिंह के 151 बघेली मुहावरों पर आधारित पुस्तक 'विंध्य की बेटी : मुहावरों से झलकती ममता' नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और मप्र के ख्याति प्राप्त बैतूल के समाजसेवी सैम वर्मा उपस्थित थे। 

विज्ञापन

फाउंडेशन की ट्रस्टी और पुस्तक का प्रकाशन कराने वाली अर्जुन सिंह की पुत्री वीणा सिंह ने कहा कि आप सबके बीच मैं अपने माता और पिता दोनों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने बताया कि कमलनाथ जी से हमारा बहुत पुराना संबंध है और उन्होंने आज तक उस संबंध को निभाया। सैम वर्मा जी हमारे परिवार के अंग हैं और राजेन्द्र सिंह जी हमारे मामा हैं, जिन्होंने इतने व्यस्त होने के बाद भी हमारे ट्रस्ट का ट्रस्टी बनना स्वीकार किया और वह हमारे ट्रस्टी के रूप में हमें हर कदम पर राय मशवरा देते हैं।
विज्ञापन

वीणा सिंह ने बताया कि उनकी मां साधारण बोलचाल और बातचीत में भी मुहावरे और कहावतों का इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने उसको लिखने की सलाह दी और बाद में उनके प्रकाशन कराना तय किया था, लेकिन यह उनके रहते संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह दिखाई नहीं दिए
कार्यक्रम में स्व. अर्जुन सिंह के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें उनको बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर दुखी बताया गया। इस कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह नहीं दिखाई दिए। हालांकि, इससे पहले गुरुवार को हुई पत्रकार वार्ता में भी वह नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed