फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Recruitment for 8,000 police posts will start soon in Madhya Pradesh, recruitment of sub-inspectors a

MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस के 8,000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी, छह साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती

Mon, 07 Apr 2025 07:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Apr 2025 07:59 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इस माह के अंत में पुलिस विभाग के आठ हजार पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी।। इसमें सब इंस्पेस्टर और कांस्टेबल के पद शामिल हैं। प्रदेश में 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होने जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Recruitment for 8,000 police posts will start soon in Madhya Pradesh, recruitment of sub-inspectors a
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश में लंबे समय से अटकी पड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई शुरू होने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इस माह के अंत में करीब आठ हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसमें इसमें 7,500 कांस्टेबल और 500 उप निरीक्षक (एसआई) के पद शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। भर्ती की अधिसूचना इस माह के अंत तक जारी की जा सकती है और शारीरिक दक्षता परीक्षा जून-जुलाई के आसपास हो सकती है।  
विज्ञापन


छह साल बाद हो रही एसआई की भर्ती परीक्षा 
एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा छह साल बाद हो रही है। इससे पहले 2018 में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक भर्ती नहीं हो सकी। इसका एक कारण कोविड-19 और पिछले कुछ सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होना है। लंबे समय से एसआई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब उम्र सीमा पार भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर ने साधा निशाना, बोले- राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में होगी ढाई लाख पदों पर भर्ती 
सरकार ने विधानसभा में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने का एलान किया है। सरकार ने कहा कि आगामी पांच साल में सरकार ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। सभी विभागों के खालों पदों को भरा जाएगा। सरकार ने हर वर्ग को एससी,एसटी और ओबीसी को उनके लिए आरक्षित आरक्षण के अनुसार लाभ देने का भी वादा किया है। वहीं, कांग्रेस भी सरकार पर रोजगार को लेकर हमलावर है। कई अवसरों पर कांग्रेस सरकार को उनके वादे पूरे नहीं करने को लेकर घेर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि कई विभागों में पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार कोई पद नहीं भर रही। सिर्फ वादे कर रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव ने रामनवमी पर बधाई दी, बोले- गर्व है कि हम इस सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed