फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rani Durgavati training centers will open in all 89 tribal development blocks of the state.

MP News: प्रदेश के सभी 89 आदिवासी विकासखण्डों में खुलेंगे रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
सार


जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्रों में ई-लायब्रेरी भी स्थापित की जायें। विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस, पीएससी परीक्षा तैयारी भी कराई जायें। 

विज्ञापन
MP News: Rani Durgavati training centers will open in all 89 tribal development blocks of the state.
मंत्री विजय शाह ने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी 89 आदिवासी विकासखण्डों में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र खोले जायेंगे। इन प्रशिक्षण केन्द्रों में आदिवासी युवाओं को स्व-रोजगार हेतु विविध विधाओं में प्रशिक्षण दिये जायेंगे। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान अधिकारियों को रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र में ई-लायब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिये। ई-लायब्रेरी के माध्यम से आदिवासी युवाओं को ऑनलाइन क्लासेस, विशिष्ठ पढ़ाई की सुविधा सहित संघ लोकसेवा आयोग व मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी आदिवासी विकासखण्डों में संचालित विभागीय स्कूलों में केजी-I व केजी-II की पढ़ाई का सिलेबस बच्चों की मातृभाषा या उन्हीं की बोली में हों। जनजातीय कार्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जनजातीय विकासखण्डों में जनजातीय वर्ग के समुचित विकास के अच्छे कामों की फिल्म बनाई जाये और विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भारत सरकार को (प्रधानमंत्रीजी के अवलोकनार्थ) भेजा जाये।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदिवासी वर्ग के जो विद्यार्थी किराये का मकान लेकर विद्याध्ययन कर रहें है, उन्हें वर्तमान में दिये जा रहे 1500 रूपये प्रतिमाह आवास भत्ता को बढ़ाकर 2000 रूपये प्रतिमाह तक किया जाये। मंत्री  ने कहा कि सभी आदिवासी विकासखण्डों में संचालित विभागीय स्कूलों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जाएं। इससे शालाओं में स्मार्ट क्लासेस भी स्थापित की जा सकेंगी। सभी जनजातीय स्कूलों में फर्नीचर की समुचित व्यवस्था की जायें। साथ ही सभी जनजातीय स्कूलों में पढ़ रहें विद्यार्थियों को साईकिल व गणवेश खरीद के लिये दी जा रही राशि के स्थान पर विभागीय तौर पर उन्हें साईकिल और गणवेश वितरित किया जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा हर आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय में एक-एक जन औषधि केन्द्र खोला जाये। हर आदिवासी ग्राम में मोबाईल एटीएम वेन जाये। स्कूल खुलने के एक माह के अंदर बच्चों को शैक्षणिक किट उपलब्ध करा दी जाये। विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के बच्चों के लिये स्थापित आवासीय परिसरों और छात्रावासों का विशेष रख-रखाव किया जाये। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिये विशेष प्रस्ताव बनाये जायें। जिससे इन क्षेत्रों में अधोसंरचना और सिंचाई साधनों का विकास हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed