फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rameshwar Sharma attacks Digvijay Singh, says- If Ram's character is not there then how will Ram's mo

MP News: दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर ने साधा निशाना, बोले- राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा

Sun, 06 Apr 2025 01:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

रामनवमी के मौके पर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा रामनवमी पर शुभकामनाएं देने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर तीखा हमला बोला। शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से राम के आदर्शों को समझने और अयोध्या जाकर राम की जन्मभूमि पर माथा टेकने की सलाह दी।

विज्ञापन
MP News: Rameshwar Sharma attacks Digvijay Singh, says- If Ram's character is not there then how will Ram's mo
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी का पारा भी चढ़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह के रामनवमी पर शुभ्ज्ञकामनाएं देने के संदेश पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने रामनवमी पर अपने साेशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशवासियों को रामनवमी और दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: सीएम बोले- विक्रमादित्य का शासन सुशासन व्यवस्था का आदर्श उदाहरण, दिल्ली में होगा महानाट्य मंचन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात की। इस पर भाजपा नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि यदि वे राम के चरित्र को स्वीकार नहीं करते तो राम का सदाचार उनके जीवन में कैसे आएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा, "राम मंदिर से लेकर संगम स्नान तक कांग्रेस ने हमेशा हिंदू विरोधी रवैया अपनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 472 ई-बसों का टेंडर फाइनल, वेंडर के साथ निकायों का होगा एग्रीमेंट, 6 शहरों में होगा संचालन

उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह को राम के चरित्र की सही समझ के लिए अयोध्या जाना चाहिए और वहां राम की जन्मभूमि पर माथा टेकना चाहिए। सरयू नदी में डूबकी लगाना चाहिए। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन राम का विरोध करने से राम का सदाचार कैसे आएगा। इसको लाने के लिए दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस को लेकर जाना चाहिए और भगवान राम के आगे माथा टेकना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने की खुशी में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed