{"_id":"683d3901599c4d9808010689","slug":"mp-news-rahul-gandhi-will-come-to-bhopal-tomorrow-will-start-organization-creation-campaign-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राहुल गांधी कल भोपाल आएंगे, संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राहुल गांधी कल भोपाल आएंगे, संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे
Mon, 02 Jun 2025 11:09 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:09 AM IST
सार
राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे, जहां वे कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत करेंगे। यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल में राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए जा रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को इसको लेकर एक अहम बैठक भी हुई। राहुल गांधी का पिछला दौरा विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान हुआ था, जब उन्होंने पुराने भोपाल में रोड शो किया था। भोपाल में राहुल गांधी 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत करेंगे, जिसका आयोजन रविंद्र भवन में होगा। इसमें केवल एआईसीसी और पीसीसी के डेलीगेट्स, जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पार्टी द्वारा विशेष पास जारी किए जा रहे हैं। यहां राहुल गांधी प्रदेश में कांग्रेस को फिर से संगठित करने की रणनीति साझा करेंगे और मिलकर कार्य करने की अपील कर सकते हैं। यह पहल कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए संगठित तैयारी की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: हॉटटॉक करने पर चंबल आईजी-डीआईजी और दतिया के एसपी को हटाया, सीएसपी के चक्कर में कटनी एसपी भी नपे
राहुल गांधी सुबह 10 बजे पीसीसी कार्यालय में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे एआईसीसी पर्यवेक्षकोंके साथ बैठक करेंगे। फिर दोपहर दो बजे रविंद्र भवन में संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करेंगे। राहुल गांधी बूथ से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस नेटवर्क को दोबारा मजबूत करने पर ज़ोर देंगे। जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए पहले 50 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इसमें और कुछ नाम जोड़े गए हैं। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के अनुसार, राहुल गांधी नए और पुराने नेताओं को साथ लाकर भाजपा की कथित नाकामियों, भ्रष्टाचार और झूठे वादों के खिलाफ जनजागरण करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन