{"_id":"683c7a073f595fb245066cea","slug":"mp-news-elders-honored-on-parents-devotion-day-grand-event-organized-on-the-birth-anniversary-of-late-kai-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस\" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन
Sun, 01 Jun 2025 09:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:34 PM IST
सार
पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर 2 जून को भोपाल में "मातृ-पितृ भक्ति दिवस" बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। यह आयोजन केवल एक स्मृति कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परिवार मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर इस वर्ष भी "मातृ-पितृ भक्ति दिवस" बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 1100 बुजुर्ग दंपत्तियों का सम्मान और 31 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस दौरान बुजुर्गों को शॉल, पुष्प और चरण पखारकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं नवविवाहित जोड़े अपने माता-पिता व सास-ससुर के चरण पखारकर भारतीय संस्कारों का संदेश देंगे।
ये भी पढ़ें- Bhopal: राहुल गांधी के दौरे को लेकर PCC में हाई लेवल मीटिंग, AICC से सृजन अभियान के लिए 11 पर्यवेक्षक नियुक्त
इस अवसर पर नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में बुजुर्गों के लिये डे-केअर सेंटर के भूमिपूजन की घोषणा भी की गई। इनमें लाइब्रेरी, अध्यात्म, मनोरंजन जैसी सुविधाएं होंगी। मंत्री सारंग ने बताया कि यह दिवस अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन चुका है। सोशल मीडिया पर #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस ट्रेंड किया गया है और सहभागिता हेतु मिस्ड कॉल नंबर 8347477207 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन स्व. सारंग जी की सेवा भावना की प्रेरणा से किया जा रहा है, जो आज भी वृद्धाश्रम और नर्मदा परिक्रमावासियों के सेवा प्रकल्पों के रूप में जीवित है।