फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rahul Gandhi paid floral tribute to Indira Gandhi wearing shoes, CM Mohan Yadav said- this is not our

MP News: राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि, सीएम मोहन यादव बोले- यह हमारे संस्कार नहीं

Tue, 03 Jun 2025 02:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

भोपाल में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत के लिए आए राहुल गांधी के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि देने पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तंज कसा है। 

 

विज्ञापन
MP News: Rahul Gandhi paid floral tribute to Indira Gandhi wearing shoes, CM Mohan Yadav said- this is not our
राहुल के जूते पहनकर पुष्पांजलि करने पर सीएम ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत के लिए आए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक नई सियासी बहस में घिर गए हैं। दरअसल, कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। राहुल गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते नहीं उतारे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर रखी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और आगे बढ़ गए। वहीं, जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल जैसे अन्य वरिष्ठ नेताओं ने परंपरा का पालन करते हुए जूते उतारकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक आज: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी उनकी दादी थीं, उनकी तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि देना हमारे संस्कारों के खिलाफ है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि भाजपा ने अपने कार्य, संस्कार और सेवा भाव के कारण जनता का दिल जीता है, यही कारण है कि मध्य प्रदेश भाजपा का गढ़ बना हुआ है और भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही हैं। 

ये भी पढ़ें-  राहुल गांधी आज MP दौरे पर: संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, भीतरघातियों पर गिरेगी गाज

वहीं, इसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी ने इंदिरा जी का अपमान किया है। यह इटली की संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पोलिटिकल टूरिज्म पर भोपाल आए हैं। संगठन सृजन की बात करने वाले राहुल गांधी ने अपनी ही दादी का अपमान कर दिया। भारतीय परंपरा में हम किसी भी महापुरुष को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं पहनते। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि नहीं दी, बल्कि फूल फेंके। यह भारतीय नहीं, इटली की संस्कृति है। लगता है राहुल अभी तक भारत के संस्कार सीख नहीं पाए। भोपाल छोड़ने से पहले उन्हें इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed