फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Public Works Department wakes up after Satpura arson, will now get the load of electrical equipment c

MP News: सतपुड़ा आग के बाद जागा लोक निर्माण विभाग, अब कराएगा विद्युत उपकरणों के लोड की जांच

Wed, 21 Jun 2023 04:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jun 2023 04:21 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने इसको लेकर एक आदेश निकाला है। जिसमें सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में कार्यरत प्रत्येक विभागों द्वारा लगाए गए विद्युत उपकरणों जिसमें एसी, कूलर, फ्रीज एवं अन्य विद्युत उपकरण के कारण बढ़े हुए विद्युत लोड की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Public Works Department wakes up after Satpura arson, will now get the load of electrical equipment c
भोपाल का सतपुड़ा भवन आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतपुड़ा भवन में आग से करोड़ों रुपये के नुकसान के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जागे हैं। अब सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में चल रहे विभागों के विद्युत उपकरण के लोड की जांच कराई जाएगी। दरअसल आग की जांच कर रही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दोनों प्रशासनिक भवनों में आवश्यकता से अधिक एसी, कूलर तथा अन्य विद्युत उपकरण स्थापित करने का जिक्र किया है। इसके कारण भवनों में अनियंत्रित विद्युत लोड हो गया। इसके चलते आगे भी आग लगने की आशंका बनी हुई है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने इसको लेकर एक आदेश निकाला है। आदेश में सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में कार्यरत प्रत्येक विभागों द्वारा लगाए गए विद्युत उपकरणों जिसमें एसी, कूलर, फ्रीज एवं अन्य विद्युत उपकरण के कारण बढ़े हुए विद्युत लोड की जांच की जाएगी। दोनों भवनों के लिए दो-दो दल का गठन किया है। यदि किसी विभाग में ओवर लोड पाया जाता है तो कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन


कार्यपालन इंजीनियर स्तर के अधिकारी की टीमें बनाईं 
लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनाई गई चार टीमों में कार्यपालन इंजीनियर स्तर के अधिकारी हैं। इसमें अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री, विद्युत सुरक्षा उपयंत्री शामिल हैं। ये टीमें सभी विभागों की जांच कर रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को सौंपेंगी। इसके बाद विभाग रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 करोड़ का नुकसान 
बता दें, सतपुड़ा भवन में 12 जून को आग लग गई थी। आदिम जाति कल्याण विभाग के तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में लगी आग ने चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। छठी मंजिल पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब ढाई करोड़ खर्च कर नया कार्यालय बनाया था। इस आगजनी की घटना में प्रारंभिक आकलन के अनुसार 24 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई। सबसे ज्यादा नुकसान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के रिकॉर्ड और जांच की फाइलों को जलने से हुआ है। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग को पेंशन और प्रमोशन की कार्रवाई में अब लंबा समय लगने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed