{"_id":"6755af4d5d2eb2a13107a93b","slug":"mp-news-public-welfare-campaign-will-be-dedicated-to-the-welfare-of-youth-women-farmers-and-poor-cm-review-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण को समर्पित होगा जन-कल्याण अभियान, सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण को समर्पित होगा जन-कल्याण अभियान, सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
Sun, 08 Dec 2024 08:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान आयोजित किया जाएगा, जो युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगा। इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान में 34 हितग्राही मूलक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन योजनाओं के लाभार्थियों का घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन किया जाएगा। अभियान की निगरानी सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर की जाएगी। इससे मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विभागीय अधिकारी भी मॉनीटरिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही जन-कल्याण पर्व 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विकास गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योजनाओं का भूमि पूजन एवं एक वर्ष की सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। पर्व का शुभारंभ 11 दिसंबर को लाडली बहना योजना की राशि वितरण से होगा और गीता जयंती पर वृहद गीता पाठ भी होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा। इन शिविरों का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में किया जाएगा। सोलह दिन तक चलने वाले जन-कल्याण पर्व में ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, पचमढ़ी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नदी जोड़ो अभियान, वन मेले, पुलिस बैंड की प्रस्तुति, ग्वालियर में तानसेन समारोह तथा कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण एवं अक्षय पात्र जैसी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रदेशवासियों के साथ साझा किया जाएगा।