फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Property rates will increase at 243 locations in Bhopal, recommendation to increase from five to 200%

MP News: भोपाल की 243 लोकेशन पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी रेट, पांच से 200% तक बढ़ाने की सिफारिश

Mon, 04 Nov 2024 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Nov 2024 11:35 PM IST
सार

शहर की कई लोकेशन पर गाइडलाइन के अनुसार बहुत कम रेट थे, जबकि वहां रजिस्ट्री ज्यादा कीमत पर हो रही थी। ऐसी लोकेशनों पर गाइडलाइन में रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 243 लोकेशन पर 5 प्रतिशत से 200 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
MP News: Property rates will increase at 243 locations in Bhopal, recommendation to increase from five to 200%
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें संपत्ति पंजीयन के नियम नौ के तहत पुनरीक्षित दरों पर निर्णय लिया गया। पंजीयन विभाग ने शहर की 3900 लोकेशन में से 243 लोकेशन पर 5 से 200% तक पंजीयन दरें बढ़ाने की सिफारिश की है। यह प्रस्ताव सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में हुई मीटिंग में पेश किया गया। जिसे मंजूरी के बाद केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेज दिया गया। अब केंद्रीय मूल्यांकन समिति की छह नवंबर को बैठक होगी। इसमें अनुमोदन के बाद तय तारीख से नई दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


पंजीयन विभाग के अनुसार भोपाल के शहरी क्षेत्र में कुल 3091 लोकेशन है। इनमें से 161 में दरें बढ़ेंगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र 792 है, जहां 82 लोकेशन पर रेट बढ़ेंगे। इससे पहले, पंजीयन विभाग ने 1100 लोकेशन की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी, जिनमें एक अप्रैल से अब तक अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें 100 लोकेशन ऐसी हैं, जहां रजिस्ट्रियों की संख्या में खासा इजाफा देखा गया है। इन क्षेत्रों में 11 से 20% तक की रेट वृद्धि का सुझाव दिया गया है। दरअसल, इसमें कई लोकेशन पर गाइडलाइन के अनुसार जमीन की कीमत 110 रुपये वर्गफीट थी, जबकि रजिस्ट्री 500 रुपये वर्गफीट के अनुसार हो रही थी। इन जगहों पर रजिस्ट्री के अनुसार रेट तय करने 5 से 200 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। 
विज्ञापन


पंजीयन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह रेगुलर एक्सरसाइज नहीं है, इसलिए इनमें दावे आपत्ति बुलाने की आवश्यकता नहीं है। यह जनता के हित में निर्णय लिया गया है। दरअसल, कई जगह पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अधिक दाम पर हो रही है, लेकिन गाइडलाइन में जमीन की कीमत बहुत कम है। ऐसे में संबंधित प्रापर्टी की गाइडलाइन के अनुसार वैल्यू कम आती है, जिस पर लोन भी आवश्यकता के अनुसार नहीं होता। अब जनता की यह समस्या कम होगी। नए रेट रजिस्ट्री की दरों से अभी भी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने को लेकर चर्चा 
प्रस्ताव में कोलार क्षेत्र के गोल गांव, थुआंखेड़ा, कजलीखेड़ा, और अयोध्या बायपास, सलैया, कोकता बायपास जैसे इलाकों में भी प्रॉपर्टी रेट्स बढ़ाने की चर्चा हुई है। भानपुर क्षेत्र से कचरा खंती हटाए जाने के बाद यहां प्रॉपर्टी के दाम में वृद्धि देखी जा रही है, जबकि सलैया में तेजी से विकास होने से प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है। अन्य लोकेशन जैसे बैरागढ़ स्टेशन के पास, मिनाल, वैशाली नगर, बरखेड़ी कलां, कटारा हिल्स, गुलमोहर, विद्यानगर, और आकृति इको सिटी में भी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस साल अप्रैल में भोपाल के 3900 लोकेशन में से 1443 लोकेशन पर पहले ही रेट्स में वृद्धि की गई थी और अब दोबारा से इन्हें बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed