फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Programs will be held for four days on the 69th Foundation Day of the state, performance by army band

MP News: प्रदेश के 69 वां स्थापना दिवस पर चार दिन होंगे कार्यक्रम, सेना के बैंड का प्रदर्शन रहेगा आकर्षण

Sat, 26 Oct 2024 05:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Oct 2024 05:43 PM IST
सार


मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस एक नवंबर के अवसर पर चार दिन तक विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30 अक्तूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

विज्ञापन
MP News: Programs will be held for four days on the 69th Foundation Day of the state, performance by army band
सीएम डॉ. मोहन यादव बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश का 69 वां स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर चार दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाजसेवा के विशेष प्रकल्प भी होंगे, जो दीपावली के पर्व की खुशियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रदेशभर में स्थापना दिवस और गोवर्धन पूजा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेशवासियों में उल्लास और उमंग का माहौल बनेगा।
विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 30 अक्तूबर को आयोजित होगा, जिसमें भारतीय सेना का बैंड प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा। साथ ही, प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो 30 और 31 अक्तूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। 1 नवंबर को रवींद्र भवन में "अमृत मध्य प्रदेश" सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें 108 कलाकार प्रदेश की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को दर्शाएंगे। गायक और संगीतकार अंकित तिवारी इस अवसर पर सुगम संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्थापना दिवस पर प्रदेश के शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशालाओं में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के समर्थ वर्ग सेवा के विभिन्न कार्य भी चलाएं। गरीब बस्तियों में परिवारों को फल, मिष्ठान और बच्चों के लिए पटाखे आदि प्रदान किए जाएं। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाए। 
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर स्वच्छता और सजावट का कार्य
स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता, सजावट, ऐतिहासिक स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख स्थलों पर 69 दीप जलाए जाएंगे और शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिससे स्थापना दिवस का उल्लास प्रदेश के हर कोने में महसूस किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed