फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Privilege breach proposal against Sajjan Singh and Vijayalakshmi, Kamal Nath said - do not be afraid

MP News: सज्जन सिंह वर्मा और साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, कमलनाथ बोले- तानाशाही से नहीं डरते

Fri, 03 Mar 2023 09:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

 
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जनमत से विश्वासघात कर बनी शिवराज सिंह चौहान की सौदेबाजी की सरकार मध्य प्रदेश विधानसभा के पवित्र मंदिर को अपनी तानाशाही की जागीर समझ रही है।

विज्ञापन
MP News: Privilege breach proposal against Sajjan Singh and Vijayalakshmi, Kamal Nath said - do not be afraid
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन हंगामे भरा रहा। शुक्रवार को कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया। इसके जवाब में बीजेपी ने भी सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया। 

विज्ञापन

पटवारी मामले में बढ़ी तनातनी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम किसी तानाशाही से नहीं डरते। जनमत से विश्वासघात कर बनी शिवराज सिंह चौहान की सौदेबाजी की सरकार मध्य प्रदेश विधानसभा के पवित्र मंदिर को अपनी तानाशाही की जागीर समझ रही है। कांग्रेस विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधो और सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की तैयारी यही बताती है कि जो विधायक पूरी ताकत से विधानसभा में जनता की आवाज उठाएंगे, उनकी आवाज घोंटने के लिए सरकार हर किस्म का गिरे से गिरा हथकंडा अपनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा कथित विकास यात्रा के दौरान देख चुकी है कि जनता में उसके प्रति जबरदस्त गुस्सा है। शिवराज सरकार ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है और झूठ बोला है। उनके वर्तमान कृत्यों से इस सरकार के पाप का घड़ा लगातार भरता जा रहा है, लेकिन तानाशाह सरकार एक बात समझ ले कि कांग्रेस न तो तानाशाही से डरती है और न ही सत्ता के दुरुपयोग से। हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे और मध्य प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed