फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prime Minister Modi will come to Sagar on August 12, CM Shivraj said – the state will get many gifts

MP News: प्रधानमंत्री मोदी 12 अगस्त को आएंगे सागर, सीएम शिवराज बोले- प्रदेश को मिलेगी कई सौगातें

Tue, 08 Aug 2023 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

ख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात के रूप में बीना रिफायनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Prime Minister Modi will come to Sagar on August 12, CM Shivraj said – the state will get many gifts
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को फिर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री सागर के बड़कुमा में संत रविदास जी के स्मारक का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही प्रदेश को कई सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में संत रविदास जी समरसता यात्राएं चल रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि सागर के बड़तुमा  में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मंदिर और स्मारक का भूमि पूजन करने आ रहे है।  
विज्ञापन


50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात के रूप में बीना रिफायनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। बीपीसीएल की रिफायनरी वर्ष 2011 से मध्यप्रदेश में कार्यरत है, अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा। बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रूपए खर्च करेगी। राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


रेल मार्ग दोहरकीरण और टू-लेन सड़क का भूमिपूजन
प्रधानमंत्री मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया 'फोर लेन' तथा हिनौतिया-मेलुआ 'टू लेन' सड़कों का भूमि पूजन भी करेंगे। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री लगभग एक हजार करोड़ रूपए की लागत के 47 किमी के मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया पैकेज-1 'फोर लेन' तथा हिनौतिया-मेलुआ पैकेज-2 'टू लेन' सड़कों का भूमि-पूजन भी करेंगे। इससे मध्य भारत में बेहतर सम्पर्क के साथ-साथ पर्यटक हमारी विश्व धरोहर सांची के बुद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरि की चट्टानों पर बनाए गए गुफा मंदिरों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री रेल मंत्रालय के अधीन कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। इस पर 2 हजार 476 करोड़ रूपए की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed