फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for Simhastha 2028 are in full swing, a safe and well-organized event will be organized

MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, रेलवे-पुलिस–प्रशासन के समन्वय से होगा सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन

Wed, 06 May 2026 09:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 06 May 2026 09:43 PM IST
सार

सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और रेलवे व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक रणनीति तय की गई।

विज्ञापन
MP News: Preparations for Simhastha 2028 are in full swing, a safe and well-organized event will be organized
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहस्थ 2028 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में पुलिस, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, रेल संचालन और आधारभूत ढांचे को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन के लिए सभी एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के अनुभवों का जिक्र करते हुए बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक रहने की संभावना है, इसलिए पहले से ही चरणबद्ध योजना बनाई जा रही है। उन्होंने संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने, अलग-अलग एंट्री और एग्जिट मार्ग तय करने और प्रमुख अवसरों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में फिल्मी अंदाज में लूट: कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान; लूटेरे फरार
विज्ञापन


बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया गया। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), रियल-टाइम मॉनिटरिंग, सीसीटीवी कवरेज और डिजिटल समन्वय जैसे उपाय अपनाने पर सहमति बनी। साथ ही सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के दौरान करीब 2 से 2.5 करोड़ यात्रियों के रेलवे के माध्यम से आने की संभावना है। इसके लिए अतिरिक्त ट्रेनें, सैटेलाइट स्टेशन, होल्डिंग एरिया, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उज्जैन में मेला क्षेत्र को लगभग 3100 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है, जहां शाही स्नान के दौरान एक दिन में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: जिस बुजुर्ग को मासूम कहती थी नाना, उसी ने किया गंदा काम; शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल

बैठक में यह भी तय किया गया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त टीमें हमेशा तैयार रहेंगी। इसके साथ ही एनडीआरएफ, मेडिकल टीमों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि बेहतर योजना, तकनीक के उपयोग और सभी विभागों के तालमेल से सिंहस्थ 2028 का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed