फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Criminals posing as passengers held the cab driver hostage, assaulted him and stole the car

भोपाल में फिल्मी अंदाज में लूट: कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी कार, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान; लूटेरे फरार

Wed, 06 May 2026 07:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 07:38 PM IST
सार

भोपाल में दो बदमाशों ने कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की और कार लूट ली। ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर बच गया। एक आरोपी इटावा से गिरफ्तार हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Criminals posing as passengers held the cab driver hostage, assaulted him and stole the car
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कैब ड्राइवर के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रेलवे स्टेशन से बुकिंग लेकर निकले ड्राइवर को दो आरोपियों ने रास्ते में बंधक बनाकर मारपीट की और उसकी कार लूट ली। ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अंकित जायसवाल पेशे से कैब ड्राइवर है। 14 अप्रैल को उसे एक बुकिंग मिली, जिसके बाद उसने भोपाल रेलवे स्टेशन से दो सवारियों को बैठाया। दोनों आरोपी उसे ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: 'BJP के साथ जुड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को सत्ता से हाथ धोना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में से एक ने ड्राइवर से कार का स्टीयरिंग छीन लिया और उसे जबरन पीछे की सीट पर धकेल दिया। रास्ते में मौका मिलते ही अंकित ने खुद को छुड़ाया और जान जोखिम में डालकर चलती कार से कूद गया। यह घटना सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआत में घटना स्थल को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, लेकिन दोराहा थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी ईंटखेड़ी थाने को भेज दी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित अपने गृह जिले शहडोल के उमरिया चला गया, जहां से पुलिस ने उससे संपर्क किया है। इस मामले में एक आरोपी आदित्य रावत को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भोपाल लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed