{"_id":"69fb39caddc38a59fe007b90","slug":"75-year-old-neighboring-advocate-molests-defense-officers-innocent-5-year-old-daughter-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4248674-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जिस बुजुर्ग को मासूम कहती थी नाना, उसी ने किया गंदा काम; शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जिस बुजुर्ग को मासूम कहती थी नाना, उसी ने किया गंदा काम; शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल
Wed, 06 May 2026 06:41 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:41 PM IST
सार
पुलिस ने बुजुर्ग को उनके घर में ही रखकर पूछताछ शुरू की तो गुमराह करते रहे। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के सबसे पाॅश काॅलोनी में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 75 वर्षीय अधिवक्ता द्वारा ज्यादती किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने हाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मासूम बच्ची आरोपी को नाना कहकर बुलाती थी। इस घटना के बाद से कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक डिफेंस अधिकारी की पांच वर्षीय मासूम बच्ची 3 मई को पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग अधिवक्ता की नातिन के साथ उन्हीं के घर में खेलने गई थी। आरोपी अपने घर में अपनी विवाहिता बेटी और उसकी एक छोटी बच्ची के साथ रहता है। आरोपी की बेटी की बेटी उन्हें नाना कहकर बुलाती है, इसलिए पीड़ित मासूम भी उन्हें नाना कहकर ही बुलाती थी। आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस अधिकारी की बच्ची भी खेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: कल से शुरू होगी MP बोर्ड द्वितीय परीक्षा, 624 केंद्रों में 3.42 लाख विद्यार्थी, रहेगी सख्त निगरानी
कमरे में लेजाकर की गंदी हरकत
मासूम आरोपी की नातिन के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे किसी बहाने से आवाज दी। मासूम उनके पास पहुंची तो एक अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की। कुछ देर बाद उसने पीड़िता को छोड़ दिया तो वह घर चली गई। घर जाने के बाद वह प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत अपनी मां से की। मां ने देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट में और उसके आसपास खरोंच के निशान थे। उसे दर्द भी हो रहा था। इसके बाद परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची की जांच करने के बाद गलत कार्य किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद थाने पहुंचे और शिकायत की। काउंसलिंग के दौरान मासूम बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाना ने उसके साथ गलत काम किया।
भेजा गया जेल
इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची तो वह अपनी उम्र, रिपुटेशन व अपराध नहीं करने का हवाला देकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें उनके घर में ही रखकर पूछताछ शुरू की तो गुमराह करते रहे। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
