{"_id":"63b7ea3747e73c0a47564ecc","slug":"mp-news-politics-continues-on-cd-in-the-state-jitu-patwari-asked-questions-to-narottam-vd-sharma-hit-back-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में सीडी पर सियासत जारी, जीतू पटवारी ने नरोत्तम से पूछा सवाल, वीडी शर्मा का कमलनाथ पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में सीडी पर सियासत जारी, जीतू पटवारी ने नरोत्तम से पूछा सवाल, वीडी शर्मा का कमलनाथ पर पलटवार
Fri, 06 Jan 2023 09:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से कमलनाथ और डॉ गोविंद सिंह के सीडी को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार किया है। शर्मा ने हनी ट्रेप की जांच कर रही एजेंसियों से कमलनाथ और डॉ गोविंद सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में हनी ट्रैप का मामला फिर गरमा रहा है। अश्लील सीडी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। कमलनाथ के बयान पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से कहा कि जब सीडी बाहर आएगी तो सबसे ज्यादा आंच आप पर ही आएगी।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया के सामने कमलनाथ और डॉ गोविंद सिंह के सीडी को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने हनी ट्रेप की जांच कर रही एजेंसियों से कमलनाथ और डॉ गोविंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में उनके यह बयान घोर निंदनीय है। अगर उनके पास ऐसे कोई तथ्य है तो उन्हें न्यायालय या जांच एजेंसी को सौंपना चाहिए। किसी दल या व्यक्ति को बदनाम करने का अधिकार आपको नहीं है। यदि ऐसा नहीं है तो आपको सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। पटवारी ने सीडी को लेकर मीडिया के पूछे सवाल पर जवाब देने से मना करते हुए कहा कि मेरा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल है। ट्रेलर की सीडी देखते हैं। सीडी में कपड़े देखते हैं। वह कहते हैं कि इस सीडी को कोई बाहर ला दें। जब सीडी बाहर आएगी तो सबसे ज्यादा आंच उन्हीं पर आएगी।
विज्ञापन
क्या है सीडी का मामला
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने उनके पास आरएसएस और बीजेपी नेताओं की सीडी होने की बात कही थी। इसके बाद से सीडी पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीडी देखने की बात कहकर मुद्दे को और गरमा दिया। इस मामले में वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा सीडी सार्वजनिक करने की बात कह चुके है। मिश्रा ने गोविंद सिंह और कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि भजन करने की उम्र में गजल कर रहे हैं।
