फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Political tour before elections, PM Modi will visit MP again on August 12

MP News: चुनाव से पहले सियासी दौरे, पीएम मोदी 12 अगस्त को फिर आएंगे एमपी

Fri, 21 Jul 2023 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Jul 2023 09:56 PM IST
सार

बुंदेलखंड में दलितों को लुभाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सरकार संत रविदास का मंदिर सरकार बना रही है। इसके माध्यम से भाजपा दलित वोटरों को साधने जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Political tour before elections, PM Modi will visit MP again on August 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 या 14 अगस्त को फिर मध्य प्रदेश आ सकते हैं। वे सागर में भारतीय जनता पार्टी के संत रविदास मंदिर निर्माण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी उनके दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। बुंदेलखंड में दलितों को लुभाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। सागर में 100 करोड़ रुपये की लागत से सरकार संत रविदास का मंदिर सरकार बना रही है। इसके माध्यम से भाजपा दलित वोटरों को साधने जा रही है। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की 15.6 प्रतिशत आबादी 
प्रदेश की करीब आठ करोड़ आबादी में से 15.6 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति वर्ग की है। प्रदेश में 230 सीटों में से 35 सीटें अनूसचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2003 और 2013 तक अनुसूचित जनजाति वर्ग का साथ मिलने पर भाजपा सत्ता में काबिज रही, लेकिन 2018 में इस वर्ग के छिटकने से भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई। इस वर्ष कांग्रेस ने 18 और भाजपा ने 17 सीटें जीती थी। जबकि 2013 में भाजपा के पास 28 सीटें थी।
विज्ञापन


कांग्रेस की भी दलित वोटरों पर नजर 
कांग्रेस भी सागर में 13 अगस्त को बड़ा कार्यक्रम कर रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। खरगे अनुसूचित जाति वर्ग से ही आते हैं। खरगे के जरिए कांग्रेस दलित वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अगस्त को अखिलेश यादव भी आएंगे 
समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अगस्त में प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे 6 अगस्त को खरगोन दौरे पर आ सकते हैं। यादव मध्य प्रदेश की उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जिलों का दौरा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed