फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Political storm over Hidma's encounter; Digvijay's questions heat up MP politics; BJP launches sharp

MP News: हिड़मा के एनकाउंटर पर सियासी तूफान,दिग्विजय के सवालों से MP की राजनीति में गरमाहट,BJP का तीखा पलटवार

Fri, 21 Nov 2025 08:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद मामला अब मध्य प्रदेश की राजनीति तक पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा इस कार्रवाई पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रदेश में सियासी टकराव तेज हो गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लगातार राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
MP News: Political storm over Hidma's encounter; Digvijay's questions heat up MP politics; BJP launches sharp
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कुख्यात और इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा की मौत के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एनकाउंटर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाने के बाद पूरा राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी का वीडियो साझा किया। वीडियो में सोढ़ी दावा कर रही हैं कि हिड़मा और उसके साथियों की मौत एनकाउंटर नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या थी। उनके मुताबिक पुलिस की टाइमलाइन संदिग्ध है। छह लोगों को पकड़कर मारा गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना स्थल पर नक्सली मौजूद ही नहीं थे।सोढ़ी अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं और न्यायिक जांच की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/11/21/tha_69207b0bbbef6.jpg
विज्ञापन


राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन करते नजर आते हैं दिग्विजय
सोढ़ी का वीडियो शेयर करते ही BJP ने दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार किया। मंत्री विश्वास सारंग ने भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लगातार राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन करते नजर आते हैं। शहीद जवान पर एक शब्द नहीं, लेकिन नक्सली के लिए संवेदना! वे तुष्टीकरण की राजनीति में इतने आगे बढ़ चुके हैं कि देशद्रोही ताकतों का बचाव आदत बन गई है। सारंग ने दिग्विजय के बयान को “देशहित के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय हमेशा देशविरोधियों के पक्ष में खड़े
सांसद आलोक शर्मा ने कहा जब देश के जवान शहीद होते हैं, तब दिग्विजय चुप रहते हैं, लेकिन नक्सलियों और आतंकवादियों पर सवाल उठाने में सबसे आगे रहते हैं। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस बार-बार हार का सामना कर रही है।

यह भी पढें-भोपल नगर निगम में ABAS में पंजियन के बाद भी ढ़ाई हजार कर्मचारी अनुपस्थित, सिस्टम फेल या व्यवस्था?


मैं हिंसा के विरोध में हूं, मुद्दा आदिवासी अधिकारों का
दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वे नक्सली हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन समाधान बातचीत और आत्मसमर्पण की नीति से निकल सकता है। उन्होंने कह कि असल मुद्दा आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक अधिकारों का है। PESA कानून देश के शेड्यूल्ड एरिया में लागू नहीं किया जा रहा, जिससे आदिवासियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। नक्सल क्षेत्रों के आदिवासियों के पास दस्तावेज कैसे होंगे? मतदाता सूची में नाम न जुड़ने का मतलब है कि उनकी नागरिकता खतरे में है। उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी हितों के मुद्दों से हमेशा दूरी बनाकर चलती रही है।

दिग्विजय सिंह का देश विरोधी बयान है 
भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कुख्यात नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर को फर्जी बताना दिग्विजय सिंह का देश विरोधी बयान है और यह नक्सलियों का खुला समर्थन है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह बटाला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बता चुके हैं। अब फिर वही नैेरेटिव बनाते हुए नक्सलियों के पक्ष में बयान दे रहे हैं। माननीय न्यायालय को इस पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि मैं दिग्विजय सिंह के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। शहीदों का अपमान करने वाली राजनीति किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढें-MP में रिकॉर्डतोड़ ठंड, 12 शहर 10 डिग्री से नीचे, राजगढ़ में सबसे ठंड़ा,आज शीतलहर का अलर्ट

एनकाउंटर की पृष्ठभूमि
18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सितारामा राजू जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में हिड़मा, उसकी पत्नी राजे और चार अन्य नक्सली मारे गए थे। हिड़मा पर कई बड़े हमलों के आरोप थे और वह सुरक्षा एजेंसियों की टॉप सूची में शामिल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed