फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Police Memorial Day on October 21, tribute to 11 martyred policemen, families to be honored

MP News: 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर 11 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, परिवार को करेंगे सम्मानित

Sun, 19 Oct 2025 09:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

भोपाल में पुलिस स्मृति दिवस पर 11 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 21 अक्टूकर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनके परिवारों का सम्मानित कर शहीदों को नमन करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: Police Memorial Day on October 21, tribute to 11 martyred policemen, families to be honored
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस पर 21 अक्टूबर को इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के उन 11 शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। यह कार्यक्रम भोपाल में पुलिस मुख्यालय में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  राज्य शासन ने वर्ष 2017 में घोषणा की थी कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, अब तक यह निर्णय कुछ ही मामलों में लागू हो सका है। इस वर्ष केवल एएसआई राम चरण गौतम के मामले में एक करोड़ रुपए मुआवजे का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एएसआई राम चरण गौतम की शहडोल जिले के शहपुर थाना क्षेत्र के गदरा गांव में 15 मार्च 2025 को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। वे मऊगंज जिले में एक बंधक बनाए गए व्यक्ति की जान बचाने के प्रयास में शहीद हुए थे। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवजा देने का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के परिवार स्पेशल पेंशन योजना 1965 के अंतर्गत आते हैं, वे विशेष मुआवजे के पात्र हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धनतेरस का तोहफा: सोलर पंप महज 10% दाम में, फसलें न फेंकेंगी सड़क पर, सीएम घोषणा से चमकी किसानों की दीवाली
विज्ञापन


इन 11 शहीद पुलिसकर्मी को देंगे श्रद्धांजलि 
1. हेड कांस्टेबल संतोष कुशवाह – 29 अक्टूबर 2024
2. कांस्टेबल अनुज सिंह – 28 फरवरी 2025
3. इंस्पेक्टर संजय पाठक – 3 मार्च 2025
4. एएसआई राम चरण गौतम – 15 मार्च 2025
5. हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग – 9 मई 2025
6. कांस्टेबल अनिल यादव – 24 मई 2025
7. इंस्पेक्टर रमेश कुमार धुर्वे – 4 जून 2025
8. हेड कांस्टेबल गोविंद पटेल – 5 अगस्त 2025
9. हेड कांस्टेबल अभिषेक शिंदे – 27 अगस्त 2025
10. कांस्टेबल सुंदर बघेल – 28 अगस्त 2025
11. एएसआई महेश कुमार कोरी – 31 अगस्त 2025

ये भी पढ़ें-  धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed