फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Police headquarters will buy 24 bomb-shooters capable of defusing 10 kg of RDX

MP News: 24 बम-शूट खरीदेगा पुलिस मुख्यालय, 10 किलोग्राम आरडीएक्स डिफ्यूज करने में होगा सक्षम

Sat, 06 Jul 2024 11:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 11:22 AM IST
सार

भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में इंटेलीजेंस यूनिट ने बम शूट को पहनाकर बम डिस्पोजल दस्ते से ट्रायल किया है। आने वाले महीनों में सभी दो दर्जन बम-शूट पुलिस मुख्यालय को डिलीवर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News Police headquarters will buy 24 bomb-shooters capable of defusing 10 kg of RDX
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस अपने सुरक्षा दस्ते को और मजबूत करने जा रही है। वर्ष 2028 में सिंहस्थ में होने वाले कुंभ की तैयारी शुरू हो चुकी है। उज्जैन की सड़कों को चौड़ी करने और संवारने के लिए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं सुरक्षा चाकचौबंद रखने के लिए दो दर्जन बम-शूट पुलिस मुख्यालय खरीद रहा है। एक बम-शूट की वर्तमान कीमत करीब 18 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


खरीदी का आर्डर देने से पहले शुक्रवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में इंटेलीजेंस यूनिट ने बम शूट को पहनाकर बम डिस्पोजल दस्ते से ट्रायल किया है। आने वाले महीनों में सभी दो दर्जन बम-शूट पुलिस मुख्यालय को डिलीवर कर दिए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय की इंटेलीजेंस यूनिट वर्ष 2016 में उज्जैन में हुए सिंहस्थ के लिए 17 बम शूट खरीदे थे। उनके अलावा दो दर्जन फिर से खरीदे जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने बूम-शूट बनाने वाली कंपनियों से ट्रायल करने के बाद खरीदी को अंतिम रूप देने जा रहा है। जिस कंपनी से पुलिस मुख्यालय खरीदी करने जा रहा है, वह सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के बम डिस्पोजल दस्ते को बम-शूट की सप्लाई कर चुकी है।
विज्ञापन


पीएम की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो यही शूट पहनते हैं
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री और अति वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो यही बम-शूट पहनते हैं, जिसकी खरीदी पुलिस मुख्यालय करने जा रहा है। करीब 50 किलोग्राम वजनी बम-शूट में जहरीली गैस रोकने से लेकर हर उच्च तकनीक से लैस है। बम-शूट में हेलमेट के ऊपर पंखा, कैमरा, ऑक्सीजन, पाईप लगी है। यह बम-शूट पुलिस के वॉकी-टॉकी से भी कनेक्ट रहेगा, जिससे बिना हाथ का इस्तेमाल किए बम-शूट पहनने वाले सुरक्षा दस्ते पुलिस अधिकारियों से संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना विस्फोटक कर सकते हैं डिफ्यूट
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय जिस बम-शूट की खरीदी करने जा रहा है, वह लगभग 5 से 10 किलोग्राम आरडीएम्स को डिफ्यूट करने की दृष्टि से बनाया गया है। इस बम-शूट को पहनकर सुरक्षा बल पांच से दस किलोग्राम आरडीएक्स को डिफ्यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed