फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM's roadshow will be held in Bhopal, will have food at tribal chief's house, CM takes meeting of off

MP News: पीएम का भोपाल में होगा रोड शो, आदिवासी मुखिया के घर करेंगे भोजन, सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

Sun, 18 Jun 2023 10:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Jun 2023 10:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों को कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: PM's roadshow will be held in Bhopal, will have food at tribal chief's house, CM takes meeting of off
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम की तैयारियों को लेकर ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर 27 जून को मध्य प्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री भोपाल और शहडोल के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों को कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित और उत्साहजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तैयारी बेहतर तरीके से हो। इस बात का ख्याल रखें कि कहीं कोई चूक ना हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर वर्चुअली बैठक में जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर आएंगे। यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम
सके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के देशभर के 2500 चयनित कार्यकर्ताओं समेत देश के 10 लाख कार्यकर्ताओं को डिजीटली संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए। कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें। प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें। बता दें भोपाल में मोदी रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर पीएमओ से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी जाति के मुखिया के साथ भोजन करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री इसी दिन भोपाल से शहडोल जाएंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे। शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी। बता दें यहां सिकलसेल एनीमिया को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर आयुष्मान कार्डधारकों से भी पीएम बात करेंगे। प्रधानमंत्री पकरिया गांव के बैगा, गोंड और कोल आदिवासी जाति के मुखिया के साथ भोजन करेंगे।


आदिवासी वोट बैंक पर भाजपा का फोकस
प्रधानमंत्री पहले धार के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन इसे रद्द कर शहडोल किया गया। इसका कारण अब भाजपा विंध्य में फोकस करना चाहती है। यहां पर 2018 में भाजपा को 30 में से 24 सीट मिली थी, लेकिन अब यहां पर उथल पुथल मच गई है। भाजपा इन सीटों पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं चाहती है। यही वजह है कि दो महीने के अंदर प्रधानमंत्री विंध्य में दूसरी बार पहुंच रहे हैं। शहडोल आदिवासी बहुल इलाका है। भाजपा प्रधानमंत्री को आगे कर आदिवासी वोट बैंक को साधने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed