फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News PM Modi will visit Madhya Pradesh thrice in 12 days will unveil statue of Adyguru Shankaracharya

MP News: 12 दिन में तीन बार मध्यप्रदेश की धरती पर PM मोदी का आगमन, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Fri, 08 Sep 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 05:03 PM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश की धरती पर 12 दिन में तीन बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 14 सितंबर को पीएम मोदी बीना रिफायनरी में 50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। 18 सितंबर को आद्यगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण और ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में अद्वैत लोक का शिलापूजन करेंगे। वहीं, 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में महाकुंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल।

विज्ञापन
MP News PM Modi will visit Madhya Pradesh thrice in 12 days will unveil statue of Adyguru Shankaracharya
एमपी के नेताओं के साथ पीएम मोदी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का प्रदेश में लगातार प्रवास चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक महीने बाद फिर से मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 12 दिन में तीन बार प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना रिफानयरी में 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल प्राजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। वहीं, मोदी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में आद्यगुरु शंकराचार्य की स्थापित हो रही प्रतिमा का अनावरण करने के साथ यहां बनने वाले अद्वैत लोक का शिलापूजन करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने आएंगे।
विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री इससे पहले 12 अगस्त को सागर जिले के बड़तूमा में संत रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन किया है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले राज्य सरकार आद्यगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए तेजी से कार्य कराया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में स्थापित आद्यगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के दौरे के पहले बीना रिफाइनरी को नोटिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर दौरे के पूर्व प्रदेश के जल संसाधन विभाग ने भारत-ओमान बीना रिफाइनरी को नोटिस थमाया है। इस नोटिस में कहा गया है कि विभाग के माध्यम से लिए जाने वाले पानी के बदले भुगतान को लेकर रिफाइनरी एग्रीमेंट नहीं कर रही है। इसलिए अगर एग्रीमेंट नहीं कराया तो इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जल संसाधन विभाग के द्वारा 29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य अभियंता और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग में लंबित मामलों पर चर्चा के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। सागर जिले के कार्यपालन यंत्री अखिल कुमार के अनुसार, एक हफ्ते पहले यह नोटिस जारी किया गया है। क्योंकि बीना रिफायनरी द्वारा जो पानी लिया जा रहा है, उसका एग्रीमेंट पिछले एक साल से अधिक समय से नहीं कराया गया है।


शासन के संज्ञान में यह मामला लाया गया तो रिफाइनरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद नोटिस भेजा गया है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, बीना रिफाइनरी को यह नोटिस 49 एमसीएम पानी अतिरिक्त लिए जाने के मामले में एग्रीमेंट न करने पर जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed