फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will participate in the workers' Mahakumbh tomorrow, said - BJP's workers are its biggest str

MP News: कार्यकर्ता महाकुंभ में PM मोदी कल होंगे शामिल, बोले-भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत

Sun, 24 Sep 2023 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 24 Sep 2023 10:14 PM IST
सार

कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की मातृ शक्ति लोकसभा और राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक के पास कराने के लिए अभिनंदन करेंगी। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi will participate in the workers' Mahakumbh tomorrow, said - BJP's workers are its biggest str
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भोपाल दौरे से पहले ट्वीट कर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में उनके उत्साह ने हम सभी को नई ऊर्जा से भर दिया है। कल भोपाल में ऐतिहासिक कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10.55 बजे भोपाल विमान तल पर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से 11.20 बजे जंबूरी मैदान के सामने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से प्रधानमंत्री खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से होकर 11.30 बजे मंच तक पहुंचेंगे। 12.30 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। यहां महाकुंभ में भाजपा द्वारा प्रदेश की 223 विधानसभा क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद लेकर संपन्न हुई पांचों जन आशीर्वाद यात्रा का समागम भी होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ता को जीत का मंत्र देंगे। जिसे लेकर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन स्थल पर जंबूरी मैदान पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसे शनिवार रात को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री 12.35 बजे कार्यक्रम स्थल से जंबूरी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.40 बजे हेलीपेड जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। यहां से  1.05 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1.10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल से रवाना होंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की मातृ शक्ति लोकसभा और राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक के पास कराने के लिए अभिनंदन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed