फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi's mother Hira Ben passed away, CM Shivraj, Narottam Mishra paid tribute

MP News: पीएम मोदी की मां हीरा बेन का निधन, सीएम शिवराज, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 30 Dec 2022 11:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Dec 2022 11:07 AM IST
सार

सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी,  नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।

विज्ञापन
MP News: PM Modi's mother Hira Ben passed away, CM Shivraj, Narottam Mishra paid tribute
पीएम नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। हीरा बेन का शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मां के अवसान से बढ़कर कोई अपूर्णीय और असहनीय क्षति नहीं हो सकती। पूज्य मां हीरा बा का जीवन त्याग, तपस्या और कर्मठता का प्रेरणादायी उदाहरण हैं। अपने अशं को शक्तिपुंज बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करने वाली पूज्य मां के चरणों में मैं अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि अत्यंत दु:खद समाचार। पूज्य माताजी के श्रीचरणों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि। परमपिता से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed