फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi on Madhya Pradesh tour, will perform Bhoomi Pujan of Cancer Hospital in Chhatarpur, will inau

MP News: PM मोदी मप्र के दौरे पर, छतरपुर में कैंसर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन, 24 को GIS का शुभारंभ करेंगे

Sat, 22 Feb 2025 11:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। रविवार को वे छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद शाम को भोपाल पहुंचेंगे और वहां विधायक और सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। सोमवार को राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
MP News: PM Modi on Madhya Pradesh tour, will perform Bhoomi Pujan of Cancer Hospital in Chhatarpur, will inau
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर 3.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इससे पहले बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। पीएम भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर में प्रदेश के विधायकों और सांसदों से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री पहली बार भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे। वे राज्यपाल भवन में रुकेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


करीब 1 बजे पहुंचेंगे बागेश्वर
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार बागेश्वर धाम आ रहे हैं। रविवार को यहां बालाजी के दर्शन करने के बाद 200 करोड़ के खर्च से तैयार होने वाले कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि पूरा बुंदेलखंड इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 12.55 हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का विधि-विधान से शिलान्यास करेंगे। वे करीब एक घंटे बागेश्वर धाम में रहेंगे, जिसके बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भोपाल और छतरपुर में विमानतल/ कार्यक्रम स्थल पर उनकी अगवानी और विदाई के लिए दो मंत्री को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है। भोपाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री चैतन्य काश्यप और खजुराहो/छतरपुर किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एदल सिंह कंषाना को मिनिस्टर इन वेटिंग घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के लिए बनाए गए तीन हेलीपेड
बता दें कि बागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर पीएम मोदी के उतरने के लिए तीन हेलीपेड बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने सारा कमांड अपने हाथों में ले लिया है। सेना का हेलीकॉप्टर बागेश्वर धाम पर उतर चुका है और लगातार चारों तरफ निगरानी की जा रही है। बागेश्वर धाम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं और आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हो चुके हैं। पूरे क्षेत्र को एंटी ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, साथ ही आज खजुराहो एयरपोर्ट नो फ्लाइंग जोन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed