फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Parents of suspected HUT terrorist revealed, Saurabh became Salim because of Zakir Naik

MP News: एचयूटी के संदिग्ध आतंकी के माता-पिता का खुलासा, जाकिर नाइक की वजह से सौरभ बना सलीम

Mon, 15 May 2023 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 May 2023 10:58 PM IST
सार

सौरभ राजवैद्य जो अब एचयूटी का मास्टरमाइंड आतंकी प्रो. सलीम खान हो चुका है के पिता ने कहा कि वर्ष 2014 में जब वह वापस यहां आया और विचारधारा को लेकर टकराव होने लगा। विचारधारा का टकराव होने के कारण पिता ने उसे घर से निकाल दिया। वह घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाने लगा था। 

विज्ञापन
MP News: Parents of suspected HUT terrorist revealed, Saurabh became Salim because of Zakir Naik
माता-पिता ने बताया कैसे बेटा बना सलीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। राजधानी के यासिर खान के साथ हैदराबाद के जिस प्रोफेसर सलीम खान को अंतर्राष्ट्रीय कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) का  भारत में मास्टरमाइंड माना जाता है वह बैरसिया का रहने वाला सौरभ जैन है। सौरभ के माता-पिता व अन्य परिजन अभी भी बैरसिया में रहते हैं। प्रो. सलीम खान के पिता ने मीडिया के सामने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


हैदराबाद पढ़ाई करने गया था सलीम
प्रो.सलीम के पिता डॉ. अशोक जैन और मां वसंती जैन का आरोप है कि मेरा बेटा हैदराबाद में पढ़ाई करने गया था, हमें क्या मालूम कि वहां उसे आतंकवादी बना दिया जाएगा। पिता का आरोप है कि उनके बेटे सौरभ को मध्य प्रदेश एटीएस द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। डॉ. कमाल ने कट्टर बनाकर मुस्लिम बनाया। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनका बेटा डॉ. कमाल के संपर्क में पढ़ाई के दौरान आया, इसके बाद कमाल उसे प्रो. जाकिर नाइक की तहरीरें सुनाता था। कट्टरपंथी साहित्य पढ़ाता था। 2010 में वो सीरिया जाना चाहता था।
विज्ञापन


संदिग्ध हरकतों से निकाला था घर से
सौरभ जैन जो अब एचयूटी का मास्टरमाइंड आतंकी प्रो. सलीम खान है, के पिता ने कहा कि वर्ष 2014 में जब वह वापस यहां आया और विचारधारा को लेकर हमारा उसका टकराव होने लगा। इसी टकराव होने के कारण मैंने उसे घर से निकाल दिया। वह अपनी पत्नी के साथ वापस हैदराबाद चला गया और वहां स्थाई निवास बना लिया। इसके बाद से ही वह संभव है कि आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हुआ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में जाकिर के सहयोगी ने बदलवाया था धर्म
सौरभ के पिता ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2010-11 में जाकिर नायक का बहुत करीबी व्यक्ति भोपाल आया था। उस व्यक्ति का मेरे बेटे और बहू ने कुछ मुस्लिम युवकों के साथ मिलकर बहुत स्वागत सत्कार किया था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को उस व्यक्ति ने कुछ पढ़वाया और कहा कि अब तुम दोनों मुस्लिम हो गए। मैंने बेटे को समझाया तो उसने सामंजस्य बनाने की नसीहत दी। इसके बाद ही परिवार वालों की उससे दूरी बढ़ती चली गई। 2014 में मैंने उसे घर से निकाल दिया। 

छिंदवाड़ा का है डॉ. कलाम
सौरभ के पिता ने बताया कि हमारे बेटे और बहू का छिंदवाडा के रहने वाले किसी डॉक्टर कमाल नाम के व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कराया है। सौरभ डी. फार्मा पास था। इसके बाद वह पता नहीं, वह कब सौरभ को छोड़कर सलीम लिखने लगा। 2011 में धर्म परिवर्तन के बाद सौरभ घर में रखी मूर्तियां हटाने लगा तो उसकी मां से उसका विवाद हुआ। इसके बाद वह समझाइश पर शांत हो जाता, लेकिन मौका पाते ही वह हिंदू धर्मग्रंथों और भगवान की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाता, उन्हें खंडित कर देता था।


बहू को बुर्का पहने देखा तो हुआ विश्वास
सौरभ के पिता ने बताया कि 2014 में मेरी बहू हैदराबाद से आई तो बुर्का पहने हुई थी। पहली बार मैंने बहू का बुर्का पहने हुए देखा तब पूरा विश्वास हो गया कि इसने धर्म बदल लिया है। इसके बाद मैंने फैसला किया कि बेटे-बहू से संबंध तोड़ लिया जाए और मैंने दोनों को तत्काल घर से निकाल दिया। सौरभ घर का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। 2014 के बाद बहनों ने भी सौरभ से रिश्ता खत्म कर लिया, रक्षाबंधन के दिन भी वे उसे फोन नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed