फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PA of BJP Organization Minister asked Ramniwas Rawat to demand money, Forest Minister said complaint

MP News: मंत्री रावत से ठग ने BJP संगठन मंत्री का PA बन मांगे 5 लाख, क्राइम ब्रांच ने एक को हिरासत में लिया

Sat, 27 Jul 2024 09:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Jul 2024 09:22 AM IST
सार


प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से भाजपा संगठन मंत्री का पीए बनकर ठगी करने का प्रयास किया गया। मंत्री ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में की। जिसके बाद इंदौर से एक संदिग्ध ठग को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
MP News: PA of BJP Organization Minister asked Ramniwas Rawat to demand money, Forest Minister said complaint
मंत्री रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत के साथ ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। रावत को फोन करके ठग ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की। मंत्री ने जब इसको क्रास चेक किया तो पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। जिसके बाद एक संदिग्ध को पुलिस ने इंदौर से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामनिवास रावत के मोबाइल पर 9285127561 नंबर से कई बार कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष का पीए बताकर उनसे पांच लाख रुपए की मांग की। साथ ही ठग ने अपने किसी साथी को महामंत्री बना मंत्री की बात भी कराई। इस पर मंत्री को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने बीएल संतोष के पीए को फोन लगाया। जिसके बाद उनकी तरफ से कॉल नहीं करने की बात कही। इसके बाद मंत्री को ठगी का पता चला। उन्होंने ठगी के प्रयास करने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच ने मामले में एक संदिग्ध को इंदौरा से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed