MP News: गंगा जमना स्कूल पर ओवैसी बोले- इनको मुसलमान और हिजाब से नफरत, गृहमंत्री ने किया पलटवार
ओवैसी ने लव जिहाद पर कहा कि मध्य प्रदेश में सांसद साध्वी प्रज्ञा के कहने पर एक लड़की को द केरल स्टेारी फिल्म दिखाई गई। उस फिल्म को देखने के बाद लड़की अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ भाग। ओवैसी ने कहा कि यह इश्क का मामला है भाई, आप सब कबाब में हड्डी क्यों बनते हो।
विस्तार
दमोह स्कूल मामले में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। ओवैसी ने गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनको मुसलमान और हिजाब दोनों से नफरत है। ओवैसी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के प्रत्येक कुचक्र को कुचल दिया जाएगा।
दमोह के गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई के मामले में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पोस्टर में बच्चियों ने स्कार्फ पहना था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत हिजाब समझ लिया। साथ ही कहा कि हम स्कूल में जबरन हिजाब नहीं पहनने देंगे। ओवैसी ने कहा कि कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट दी कि यह सब गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उनको कह दिया कि तुमने गलत रिपोर्ट दी है। ओवैसी ने कहा कि इनको मुसलमान और बच्चियों के हिजाब पहनने दोनों से नफरत है।
आप कबाब में हड्डी क्यों बनते हो?
ओवैसी ने लव जिहाद पर कहा कि मध्य प्रदेश में सांसद साध्वी प्रज्ञा के कहने पर एक लड़की को 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखाई गई। उस फिल्म को देखने के बाद लड़की अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। ओवैसी ने कहा कि यह इश्क का मामला है भाई, आप सब कबाब में हड्डी क्यों बनते हो?
धर्मांतरण का कोई भी कुचक्र मध्यप्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा। pic.twitter.com/yTI6NAKtqG
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 9, 2023
विदेश जाने की भी पड़ताल की जाएगी
ओवैसी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के प्रत्येक कुचक्र को कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने दमोह के स्कूल के मामले में कितनी लंबी तकरीर की है। साक्षी या श्रद्धा के संबंध में एक शब्द नहीं बोला, यही जेहादी मानसिकता है। दमोह स्कूल के मामले में एसपी को सारे बिंदुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। स्कूल संचालकों के विदेश जाने की भी पड़ताल की जाएगी।
असदुद्दीन ओवैसी जी जैसे लोग अगर IAS अधिकारी नियाज़ खान जैसे पढ़े-लिखे लोगों की बातों का अध्ययन कर लें तो इनके भी दिमाग के जाले साफ हो जाएंगे। pic.twitter.com/Z1AVo76aHa
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 9, 2023
