फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Owaisi raised questions on government's bulldozer action in Mandla, CM said - Do not consider MP as H

MP News: मंडला में सरकार के बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी ने उठाए सवाल, सीएम बोले- मध्यप्रदेश को हैदराबाद न समझें

Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जवाब दिया है। 

विज्ञापन
MP News: Owaisi raised questions on government's bulldozer action in Mandla, CM said - Do not consider MP as H
मोहन यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडला में समुदाय विशेष के घरों के फ्रिज में गोमांस मिलने पर सरकार ने 11 लोगों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2015 में अख़लाक़ के फ्रिज में रखे गोश्त को बीफ बता कर एक हुजूम ने उनके घर में घुस कर उन्हें मार दिया था। न जाने कितने मुसलमानों पर “तस्करी” और “चोरी” का झूठा इल्ज़ाम लगा कर उनका क़त्ल कर दिया गया।

विज्ञापन


ओवैसी बोले, जो काम पहले भीड़ करती थी वो काम अब सरकार कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ मुसलमानों पर इल्ज़ाम लगाया कि उनके फ्रिज में बीफ था और 11 घरों पर बुलडोजर चला दिया। न-इंसाफी का सिलसिला थमता नहीं। चुनाव के नतीजों से पहले और बाद भी, घर मुसलमानों के ही तोड़े जाते हैं, क़त्ल मुसलमानों के ही होते हैं, जिन्हें झोली भर-भर के मुसलमानों का वोट मिलता है, वो क्यों चुप हैं?
विज्ञापन


सीएम ने किया पलटवार 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, यह ओवैसी की दृष्टि हो सकती है, जिसमें वे दो वर्गों की बात करते हैं। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि वे जिस वर्ग से आते हैं, वे उस वर्ग को भी लज्जित करते हैं। भारत में संविधान से सरकारें चलती हैं। हमारी सरकार अपराध पर कार्रवाई करना लगातार जारी रखेगी। कानून के अंतर्गत सबको चलना होगा। हम कॉम्प्रोमाइज नहीं करने वाले हैं। गुंडा तत्वों के खिलाफ सरकार का निर्णय कठोरता से पेश करेंगे। आम जनता पर किसी प्रकार का कोई कष्ट हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी मध्यप्रदेश को हैदराबाद न समझें। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो शरारती गुंडई सब प्रकार के तत्वों से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
मंडला के नैनपुर थाना के ग्राम भैंसवाही में शुक्रवार रात को पुलिस ने छापेमारी की थी, जिसमें 11 घरों से जीवित गोवंश और गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार किया था। वहीं, अन्य आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग गए थे। 150 गाय को बचाया। वहीं, 11 घरों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार को प्रशासन ने 11 आरोपियों के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed