फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Outrage against adulteration in Bhopal, demonstration in Bagh Mugalia Extension, demand for hanging o

MP News: भोपाल में मिलावट के खिलाफ उबाल, बाग मुगालिया एक्सटेंशन में प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Sun, 29 Mar 2026 09:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 29 Mar 2026 09:34 PM IST
सार

भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। रहवासियों ने प्रदर्शन कर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई और कड़े कानून की मांग उठाई।

विज्ञापन
MP News: Outrage against adulteration in Bhopal, demonstration in Bagh Mugalia Extension, demand for hanging o
बागमुगालिया में रहवासियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। कॉलोनी विकास समिति और आसपास के निवासियों ने एकजुट होकर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मिलावट का मुद्दा बेहद गंभीर हो चुका है। उनका कहना था कि जहां आतंकी घटनाओं में सीमित लोग प्रभावित होते हैं, वहीं मिलावट के कारण देश का हर नागरिक खतरे में है और धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में गर्मी के बीच मौसम का नया दौर, आज से 4 दिन आंधी-बारिश, कई इलाकों में ओलों का खतरा
विज्ञापन


रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में बढ़ रही मिलावट
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि दूध, घी, मावा, पनीर, दाल, चावल और मसालों तक में मिलावट का स्तर बढ़ता जा रहा है। बीमार होने पर डॉक्टर जहां दूध पीने की सलाह देते हैं, वहीं अगर दूध ही मिलावटी हो तो मरीज के स्वास्थ्य पर और बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा फल और सब्जियों को भी कार्बाइड व अन्य रसायनों से पकाए जाने को लेकर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राजनीतिक चंदे में बीजेपी आगे, ADR रिपोर्ट में खुलासा-BJP को 55.77 करोड़, कांग्रेस को 1.33 करोड़

सरकार से सख्त कानून की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कड़े से कड़ा कानून बनाया जाए। उन्होंने दोषियों के लिए सख्त सजा, यहां तक कि फांसी तक का प्रावधान करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed