फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Oscar nomination for 'Homebound': CM Dr. Yadav says - a proud moment for Madhya Pradesh

MP News: होमबाउंड' का ऑस्कर नॉमिनेशन: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

Fri, 19 Sep 2025 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Sep 2025 10:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की धरती पर बनी फिल्म होमबाउंड ने देश का मान बढ़ाया है। भोपाल और आसपास में शूट हुई इस फिल्म को ऑस्कर 2026 (98वें अकादमी अवॉर्ड्स) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। 

 

विज्ञापन
MP News: Oscar nomination for 'Homebound': CM Dr. Yadav says - a proud moment for Madhya Pradesh
भोपाल और आस पास के क्षेत्रों में की गई फिल्म ‘होमबाउंड’ की पूरी शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में फिल्माई गई फीचर फिल्म होमबाउंड को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। गतवर्ष लापता लेडीज भी ऑस्कर में नामांकित हुई थी। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए 'गौरव का क्षण' बताते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होमबाउंड का चयन न केवल फिल्म जगत बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की फिल्म पर्यटन नीति 2025 ने सिंगल विंडो सिस्टम, पारदर्शी प्रक्रियाओं और आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहनों के जरिए फिल्मांकन को आसान बनाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  MP News: अक्टूबर से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पहले हफ्ते फ्री सफर; जानें रूट, किराया और खास बातें
विज्ञापन


फिल्म होमबाउंड का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। यह उनकी पांचवीं फिल्म है जो मध्य प्रदेश में शूट हुई। निर्माता करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और कला के प्रति समर्पण को दर्शाती है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा फिल्मकारों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि होमबाउंड ऑस्कर में शानदार सफलता अर्जित कर भारत और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  MP ने बनाया नया रिकॉर्ड: एक दिन में 14,573 यूनिट रक्तदान और 20 हजार से अधिक की सिकल सेल जांच

नई टूरिज्म पॉलिसी ने फिल्मांकन किया आसान 
मध्य प्रदेश की नई फिल्म टूरिज्म पॉलिसी ने निर्माता–निर्देशकों का काम आसान किया है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हुई है, वहीं सब्सिडी से निर्माता–निर्देशकों को प्राेत्साहन मिला है। मध्य प्रदेश की फिल्म टूरिज्म पॉलिसी के बाद प्रदेश में 350 से अधिक फिल्में और वेबसीरीज शूट हो चुकी हैं। अब तक 12 हिंदी फिल्मों, 1 तेलुगु फिल्म और 6 वेब सीरीज को 24 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय अनुदान दिया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed