फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Orders issued to increase gifts, food, uniforms and other allowances to the policemen of the state go

MP News: प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, भत्तों में बढ़ोतरी का आदेश जारी

Mon, 14 Aug 2023 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 09:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर अमल करते हुए पुलिसकर्मियों के भोजन, वर्दी समेत अन्य भत्तों में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश 15 अगस्त 2023 से लागू होंगे।
 

विज्ञापन
MP News: Orders issued to increase gifts, food, uniforms and other allowances to the policemen of the state go
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर अमल करते हुए पुलिसकर्मियों के भोजन, वर्दी समेत अन्य भत्तों में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश 15 अगस्त 2023 से लागू होंगे।
विज्ञापन


हर माह 15 लीटर पेट्रोल
मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार अब पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उपनिरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रत्येक माह शासकीय कार्य के लिए की गई यात्रा के लिए 15 लीटर पेट्रोल की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसकी प्रतिपूर्ति की शर्तें वित्त विभाग अलग से जारी करेगा। 
विज्ञापन


पौष्टिक आहार और किट क्लोदिंग भत्ते में वृद्धि
अब पुलिस के आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित कर्मचारियों को स्वीकृत पौष्टिक आहार भत्ता 650 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को मिलने वाला किट क्लोदिंग भत्ता प्रति वर्ष 2500 और 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये दिया जाएगा। सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक तीन वर्ष में वर्दी नवीनीकरण अनुदान की राशि अब 500 रुपये की जगह 2500 रुपये मिलेगी। वहीं, कानून व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को नि:शुल्क भोजन की 70 रुपये प्रतिदिन की जगह 100 रुपये प्रतिदिन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विशेष सशस्त्र बल भत्ता
इसके अलावा विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के अराजपत्रित कर्मचारियों को एक हजार रुपए प्रतिमाह विशेष सशस्त्र भत्ता मिलेगा। हालांकि, एसएएफ के ऐसे कर्मचारी, जिन्हें पूर्व से अतिरिक्त भत्ता दिया जा रहा है, उन्हें इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed