फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Order issued for establishment of new posts of two IAS and five officers of State Administrative Serv

MP News: दो आईएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना आदेश जारी

Wed, 19 Jun 2024 10:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Jun 2024 10:32 PM IST
सार


सामान्य प्रशासन विभाग ने दो भारतीय प्रशासनिक सेवा और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद स्थापना दी जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय में अपर सचिव प्रीति मैथिल को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Order issued for establishment of new posts of two IAS and five officers of State Administrative Serv
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से ही प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। बुधवार को दो भारतीय प्रशासनिक सेवा और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव आईएएस अधिकारी प्रीति मैथिल को श्रम विभाग मेंअपर सचिव बनाया गया है। वहीं, श्रम विभाग में उप सचिव आईएएस वीरेंद्र कुमार को नीवन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभा में उप सचिव पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी इधर से उधर 
मध्य प्रदेश सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए है।  इसमें मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव कमल सोलंकी को स्कूल शिक्षा विभाग का उपसचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में ही उपसचिव वंदना मेहरा को सामान्य प्रशासन विभाग में उपसचिव पदस्थ किया है। इसके अलावा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय में उप प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रीय को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव और भोपाल में संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी को मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed