{"_id":"682407c695aa27654d01f3e3","slug":"mp-news-online-application-for-transfer-in-health-department-starts-today-priority-will-have-to-be-given-to-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, 10 स्थानों की देना होगा प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, 10 स्थानों की देना होगा प्राथमिकता
Wed, 14 May 2025 08:32 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 May 2025 08:32 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और नियत तिथियों में आवेदन, वरीयता चयन और दस्तावेज़ सत्यापन जैसी सभी औपचारिकताएं ई-HRMIS पोर्टल के माध्यम से संपन्न होंगी।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के स्वैच्छिक तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित अधिकारी और कर्मचारी 14 से 19 मई के बीच ई-HRMIS पोर्टल (https://hrms.mp.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। स्वास्थ्य आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक आवेदक को 10 स्थानों की प्राथमिकता देनी होगी। एक बार में केवल एक आवेदन ही स्वीकार होगा और उसमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। 20 मई तक सभी दस्तावेजों और आवेदनों का सत्यापन कर लिया जाएगा। इसके बाद तबादला आदेश आयुक्त के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।
फिलहाल जिला स्तर पर तबादले ऑफलाइन किए जाएंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी को उसे 7 कार्यदिवस के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ऑफलाइन आवेदन या किसी अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल जिला स्तर पर तबादले ऑफलाइन किए जाएंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी को उसे 7 कार्यदिवस के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ऑफलाइन आवेदन या किसी अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
