{"_id":"673f55824b527003470e7cc9","slug":"mp-news-one-among-arvind-kumar-sharma-and-makwana-will-be-the-new-dgp-of-mp-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अरविंद कुमार, शर्मा और मकवाना में से कोई एक होगा एमपी का नया पुलिस प्रमुख, सीएम करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अरविंद कुमार, शर्मा और मकवाना में से कोई एक होगा एमपी का नया पुलिस प्रमुख, सीएम करेंगे फैसला
Thu, 21 Nov 2024 09:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Nov 2024 09:16 PM IST
सार
यूपीएससी के पैनल में मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व स्पेशल डीजी कैलाश मकवाना और ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी कैडर के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को डीजीपी का पैनल बनाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश का नये पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गुरुवार को बैठक कर तीन नामों का पैनल तैयार कर दिया है। यह पैनल यूपीएससी द्वारा राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। इस पैनल में से किसी एक को राज्य सरकार प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बना सकती है। प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यूपीएससी के पैनल में मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व स्पेशल डीजी कैलाश मकवाना और ईओडब्ल्यू डीजी अजय शर्मा शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी कैडर के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को डीजीपी का पैनल बनाने के लिए भेजा था। दोपहर बाद संघ लोक सेवा आयोग द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी सुधीर सक्सेना, केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और यूपीएससी के प्रतिनिधि दिनेश दास शामिल हुए।
शर्मा या मकवाना की संभावना अधिक
जिन तीन नामों का पैनल यूपीएससी द्वारा बनाकर राज्य सरकार को भेजा जा रहा है, उनमें तीनों डीजीपी बनने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं, लेकिन अरविंद कुमार की सेवानिवृत्त में एक साल से कम का समय होने के कारण डीजीपी बनने के लिए अजय शर्मा और कैलाश मकवाना के बीच संभवतः अंतिम फैसला होना है। हालांकि यह मुख्यमंत्री को तय करना है कि डीजीपी किसे बनाया जाए। बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और एक दिसंबर को प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक को कार्यभार संभाना है।