फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On the success of Operation 'Sindoor', BJP leaders performed Maha Aarti at Bharat Mata Chowk and hois

MP News: ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता पर भाजपा नेताओं ने भारत माता चौक पर महाआरती की, तिरंगा फहराया

Fri, 09 May 2025 10:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 May 2025 10:34 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भोपाल में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भारत माता चौक पर आयोजित महाआरती में भाग लेते हुए ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाया। इस मौके पर तिरंगा फहराया गया। 

विज्ञापन
MP News: On the success of Operation 'Sindoor', BJP leaders performed Maha Aarti at Bharat Mata Chowk and hois
भाजपा नेताओं ने भारत माता चौक पर महाआरती की और तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को भारत माता चौक पर आयोजित महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा ध्वज फहराया और ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता पर खुशी व्यक्त की। शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पाक प्रेरित आतंकवाद को जड़-मूल से नष्ट करने के लिए संकल्पित हैं। तीनों सेनाओं ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं तक हमारी पहुंच है। ऑपरेशन 'सिंदूर' के माध्यम से प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कई आतंकवादी और उनके आकाओं को मारा गया है। यह ऑपरेशन उन आतंकियों को जवाब है जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी। हमारी सेना ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी हमारी पहुंच से दूर नहीं हैं।  शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में अनेक आतंकवादी और उनके आका मारे गए हैं। हमारी सेना ने पाकिस्तान और पीओके में की गई इस कार्रवाई में आतंकियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया है। ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकियों को भारतीय सेना का जवाब है, जिन्होंने पहलगाम हमले में हमारी बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था। हत्यारे आतंकियों ने उस समय उन बहनों से कहा था कि ये संदेश मोदी को दे देना। अब इस कार्रवाई के माध्यम से हमारे जांबाज जवानों ने उन आतंकियों और उनके आकाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग,  कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष  रविंद्र यति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदीप त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए एकजुटता और देशभक्ति का प्रतीक बना, जिसमें सभी ने मिलकर भारत माता की महाआरती की और तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed