फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On receiving the invitation of Jan Ashirwad Yatra, Uma was in pain, she said - even if given now, I w

MP News: जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण नहीं मिलने पर उमा का छलका दर्द, बोली- अब दिया तो भी कहीं नहीं जाऊंगी

Mon, 04 Sep 2023 01:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

उमा भारती बोली यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है कि लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती। हां, अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो मैं कही नहीं जाऊंगी। 

विज्ञापन
MP News: On receiving the invitation of Jan Ashirwad Yatra, Uma was in pain, she said - even if given now, I w
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। इस यात्रा में पूर्व सीएम उमा भारती को नहीं मिलने पर उनका दर्द छलका है। उमा ने कहा कि अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो भी मैं कहीं नहीं जाऊंगी।  ना प्रारंभ में ना 25 सितंबर के समापन समारोह में शामिल होंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम उमा भारती ने सोमवार को फिर ट्वीट कर कहा कि रविवार को तीन बाते बहुत चर्चा में आ गई। पहली उम्मीदवारों की सूची, जिस पर मैंने वस्तुस्थिति बता दी। दूसरी मुझे जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ में निमंत्रण नहीं मिला। यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है कि लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती। हां, अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो मैं कही नहीं जाऊंगी। ना प्रारंभ में ना 25 सितंबर के समापन समारोह में। उमा भारती ने आगे कहा कि मेरे मन में शिवराज जी के प्रति सम्मान एवं उनके मन में मेरे प्रति स्नेह की उोर अटूट और मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि शिवराज जी जब और जहां मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए कहेंगे मैं उनका मान रखते हुए उनकी बात मानकर चुनाव प्रचार कर सकती हूं। जिनके खून पसीने से यह भाजपा बनी है मैं उन लोगों में से हूं। पार्टी का कभी नुकसान नहीं करुंगी। 


पूर्व सीएम ने कहा कि तीसरी बात जो कल कही यह किसी ठेस या आक्रोश से नहीं निकली। जब भोपाल के बंसल अस्पताल में मेरे चेकअप हुए और तब मैंने सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में जमीन आसमान का अंतर पाया। तथा सरकारी एवं निजी शिक्षा में भी यही अंतर है और तभी से मैंने कहना शुरू किया। हम सबे नेताओं को, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों एवं सभी अधिकारियों को सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहिए। एवं सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ने को भेजना चाहिए। तभी इन व्यवस्थाओं में सुधार हो पाएगा। यह एक अभियान का स्वरूप ले लेगा। 

उमा ने कहा कि शादियों की फिजूल खर्ची और हमारे नेताओं का 5 स्टार होटलों में रुकना इसको मैं शुरू से ही गलत मानती हूं। मोदी जी भी इस तरह की जीवनशैली को सख्त नापसंद करते है। मैं आगे भी यह बातें कहती रहूंगी। हम गांधी जी, दीनदयाल जी एवं मोदी जी की सीखों की अनदेखी नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed