{"_id":"66701e54959f1e34110e4a92","slug":"mp-news-on-not-getting-a-place-in-modi-cabinet-faggan-singh-kulaste-said-they-were-offering-me-the-post-of-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मोदी कैबिनेट में जगह न मिलने पर फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- राज्यमंत्री पद दे रहे थे, मैंने मना कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मोदी कैबिनेट में जगह न मिलने पर फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- राज्यमंत्री पद दे रहे थे, मैंने मना कर दिया
Mon, 17 Jun 2024 05:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:00 PM IST
सार
मोदी 3.0 कैबिनेट में प्रदेश से पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को जगह नहीं मिली है। इस पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। कुलस्ते ने कहा कि उनको केंद्रीय राज्यमंत्री पद दे रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को उनका प्रभार सौंप दिया है। मध्य प्रदेश से इस बार भी 6 मंत्रियों को जगह मिली है। उन्होंने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया है। इस बार पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसको लेकर कुलस्ते का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि उनको केंद्रीय राज्यमंत्री का पद दे रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बना रहे हो तो ठीक है।
बता दें मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी वर्ग से आते है। वह सातवीं बार सांसद बने हैं। उन्होंने कहा कि वह तीन बार राज्यमंत्री रहे चुके थे। अब चौथी बार भी राज्यमंत्री ही बना रहे थे। इसलिए उन्होंने मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में स्वतंत्र राज्यमंत्री को लेकर विचार होगा तो सोचेंगे।
भाजपा ने विधानसभा 2023 के चुनाव में फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनाव लड़ाया था। वह निवास सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी पार्टी ने उनको लोकसभा का टिकट दिया और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद फिर से उनको मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन इस बार पार्टी ने प्रदेश से आदिवासी वर्ग से दो सांसदों को राज्यमंत्री बनाया है।