फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: नवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज ने पत्नी के साथ की बेटियों की पूजा, जाने जनता से की क्या अपील

Fri, 11 Oct 2024 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौाहन ने नवरात्रि पर पत्नी साधन सिंह के साथ बेटियों की पूजा की। उन्होंने कहा देवी दुर्गा मां की पूजा करते समय बेटियों की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि दुर्गा सप्तशमी में स्वयं देवी कहती हैं कि सभी बेटियां और स्त्रियां उनका अंश हैं।

विज्ञापन
MP News: On Navratri, Union Minister Shivraj worshiped his daughters along with his wife, appealed to the soci
शिवराज ने नवरात्र पर बेटियों की पूजा कर कन्याभोज कराया - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और बेटियों को देवी का स्वरूप बताते हुए उनके सम्मान की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी दुर्गा की पूजा करते समय बेटियों की पूजा भी करनी चाहिए, क्योंकि दुर्गा सप्तशती में स्वयं देवी कहती हैं कि सभी बेटियां और स्त्रियां उनका अंश हैं।


 
MP News: On Navratri, Union Minister Shivraj worshiped his daughters along with his wife, appealed to the soci
शिवराज पत्नी साधना के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमने नवरात्रि के नौ दिन भक्ति और श्रद्धा में डूबकर मां दुर्गा की पूजा की। अब समय है कि हम संकल्प लें कि मन, वचन और कर्म से बेटियों का आदर करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ घटनाएं समाज को आहत करती हैं, और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाज में हर बेटी को उचित सम्मान और सुरक्षा मिले।
 
 
MP News: On Navratri, Union Minister Shivraj worshiped his daughters along with his wife, appealed to the soci
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बच्चों के साथ - फोटो : अमर उजाला
चौहान ने कहा कि अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपनी पत्नी साधना के साथ बेटियों की आरती उतारी, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे साक्षात देवी मां की आरती कर रहे हों। "बेटियों को भोजन कराते समय ऐसा लग रहा था जैसे मां स्वयं भोजन ग्रहण कर रही हों।" उन्होंने सभी से अपील की कि बेटियों का सम्मान सिर्फ पूजा तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में हर बेटी को आदर और सम्मान मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: On Navratri, Union Minister Shivraj worshiped his daughters along with his wife, appealed to the soci
शिवराज सिंह चौहान कन्याभोज कराते - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः'। अर्थात जहां स्त्रियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।" उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को देवी मानकर उनका हृदय से सम्मान करें और समाज में उन्हें उनका उचित स्थान दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed