{"_id":"6485bda5c68cd075d70ea295","slug":"mp-news-on-increasing-the-amount-of-ladli-bahna-yojana-kamal-nath-said-this-is-not-love-it-seems-like-a-d-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर कमलनाथ, बोले-यह प्रेम नहीं सौदागर की सौदेबाजी लग रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर कमलनाथ, बोले-यह प्रेम नहीं सौदागर की सौदेबाजी लग रही
Sun, 11 Jun 2023 05:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:57 PM IST
सार
कमलनाथ ने कहा कि इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसमे आधी आबादी को साधने के लिए दोनों ही प्रमुख दल जुटे हुए है। शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना के जवाब में कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना लांच की है। इसमें 15 सौ रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। शनिवार को एक हजार रुपए महिला के खाते में डालने के समय सीएम शिवराज ने राशि तीन हजार रुपए तक बढ़ाने का दावा किया। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निशाना साधा है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आदर, सम्मान और स्नेह कि कभी बोली नहीं लगाई जाती। इसमें कोई मोल-भाव नहीं होता। यह हृदय और भावना के विषय हैं। लेकिन कल जिस तरह से लाडली बहना योजना में आपने रकम बढ़ाने के दावे किए वह किसी भाई का प्रेम नहीं बल्कि किसी सौदागर की सौदेबाजी लग रही थी।
कमलनाथ ने कहा कि इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है। आपका आत्मविश्वास हिल चुका है। प्रदेश की समस्त जनता और नारी शक्ति आपके झूठ को समझ चुकी है। सौ बार झूठ को दोहराने से वह सत्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन
इसलिए मध्य प्रदेश की बहनें सौदेबाजी की सरकार की सौदेबाजी की घोषणाओं पर विश्वास नहीं कर रही हैं उन्हें पता है कि 4 महीने बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और उन्हें नारी सम्मान योजना में रुपए 1500 हर महीने और 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। बहनों के परिवारों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ मिलेगी। प्रदेश की नारी को समग्र सम्मान मिलेगा। जय नारी, जय मध्यप्रदेश।